हिंदी
यूपी की हर बड़ी खबर एक जगह
Lucknow: देश की राजधानी दिल्ली से संचालित उत्तर प्रदेश की खबरों का नंबर-1 चैनल डाइनामाइट न्यूज़ नये प्रयोगों, बिग ब्रेकिंग समाचारों के साथ अपने कलेवर के लिए जाना जाता है। देश के सबसे अधिक जनसंख्या वाले राज्य यूपी का नंबर-1 चैनल होने के नाते हम अपने पाठकों के लिये खबरों की प्रस्तुतिकरण का नया अंदाज लेकर सामने आये हैं, जिससे प्रदेश वासियों को समाचारों का जानने का एक नया अनुभव मिलेगा। अपने पाठकों के लिये हम पेश कर रहे हैं यूपी की खबरों का एक लाइव ब्लॉग, जिसमें एक ही खबर में, एक ही जगह और एक क्लिक में आपको उत्तर प्रदेश की सभी खबरें एक साथ पढ़ने को मिलेंगी।
मिर्जापुर के हलिया क्षेत्र में एक सरकारी हैंडपंप इन दिनों लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। गुर्गी वन चौकी परिसर में लगा हैंडपंप बिना चलाए लगातार पानी दे रहा है। वहीं पास की जमीन से भी तेज धार में पानी निकल रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक लगातार बारिश के बाद भूजल स्तर बढ़ने से ऐसा हुआ है।
सुल्तानपुर में अन्नपूर्णा भवनों के निर्माण की धीमी रफ्तार पर जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने नाराजगी जताई है। समीक्षा बैठक में उन्होंने अधिकारियों को भूमि विवादों का प्राथमिकता से निस्तारण कर निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। जिले में 281 भवनों के लक्ष्य के मुकाबले कई भवन अब भी अधूरे हैं, जिस पर डीएम ने जवाब-तलब किया।
औरैया: अजीतमल थाना क्षेत्र के ग्राम हालेपुर में युवक की संदिग्ध मौत के मामले में अजीतमल थाना पुलिस और एसओजी/सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए घटना का करीब 36 घंटे में अनावरण कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर कथित हत्या में प्रयुक्त लोहे का बांका, मृतक का मोबाइल फोन तथा खून से सने कपड़े बरामद किए हैं।
महराजगंज में जमीन के बंटवारे को लेकर चल रहे पारिवारिक विवाद ने उस वक्त सनसनी मचा दी, जब एक युवती लाइसेंसी बंदूक लेकर पुलिस चौकी पहुंच गई। हाथ में असलहा लिए युवती ने रोते हुए परिजनों पर मारपीट का आरोप लगाया और न्याय की मांग की। पुलिस ने समझाकर उसे शांत कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
हाथरस के सासनी ब्लॉक क्षेत्र की लोहर्रा ग्राम पंचायत में बदहाल रास्ते की तस्वीर सामने आई है। जलभराव और कीचड़ से भरे मार्ग से होकर ग्रामीणों को 42 वर्षीय मृतक की शव यात्रा श्मशान घाट तक ले जानी पड़ी। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए रास्ते की मरम्मत और जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।
कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 8 सितंबर से दो दिवसीय रायबरेली दौरे पर रहेंगे। सांसद किशोरी लाल शर्मा ने बताया कि राहुल गांधी दिशा समिति की बैठक में शामिल होंगे और सर्राफा व्यापारियों समेत कई संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात करेंगे। दौरे के दौरान वह जनता से भी संवाद करेंगे, जिसके बाद लखनऊ के लिए रवाना होंगे।
महराजगंज: खाद्य सुरक्षा विभाग ने निचलौल में बिना पंजीकरण संचालित हो रही पानी पाउच यूनिट के खिलाफ कार्रवाई की है। जिलाधिकारी महराजगंज और प्रभारी सहायक आयुक्त (खाद्य)-II के.के. उपाध्याय के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने बालाजी फूड वाटर पर छापेमारी कर पानी पाउच का नमूना संग्रहित किया। नमूने को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है।
महराजगंज के नौतनवा थाना क्षेत्र में सोमवार को दर्दनाक हादसा हुआ। रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवती प्रेमशीला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि युवती रेलवे ट्रैक के पास घास काट रही थी, तभी पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गई।
सुल्तानपुर पहुंचे आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने दिल्ली के सत्य निकेतन इमारत हादसे को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पर्याप्त हॉस्टल व्यवस्था नहीं होने से छात्र जर्जर पीजी में रहने को मजबूर हैं। संजय सिंह ने आरोप लगाया कि हादसों के बाद सिर्फ दिखावे की कार्रवाई होती है, जबकि स्थायी समाधान की जरूरत है।
सुल्तानपुर के जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र में दर्दनाक हादसा सामने आया है। कोची गांव में जर्जर कच्चे मकान की मुंडेर गिरने से 29 वर्षीय प्रतिभा मिश्रा की मौत हो गई, जबकि उनके दो मासूम बेटे मलबे में दब गए। चार वर्षीय बेटे की चीख सुनकर ग्रामीण पहुंचे और दोनों बच्चों को बचाया। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा है।
हाथरस: थाना हसायन क्षेत्र के गांव करारमई में बीती शाम उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव के निकट स्थित मंदिर परिसर में एक 15 वर्षीय किशोर का शव पेड़ पर लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और परिजनों में कोहराम मच गया।
फर्रुखाबाद: गंगा नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर से अमृतपुर क्षेत्र में बाढ़ का संकट और गहरा गया है। कई गांवों के संपर्क मार्ग बाढ़ के पानी में डूब जाने से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। वहीं कई घरों में पानी भरने के साथ अंतिम संस्कार स्थलों तक भी बाढ़ का पानी पहुंच गया है। बाढ़ प्रभावित इलाकों में हालात ऐसे हैं कि ग्रामीणों को आवागमन के लिए नाव का सहारा लेना पड़ रहा है। खेत पूरी तरह पानी से घिर गए हैं और ग्रामीण नाव के जरिए अपने खेतों और गांवों तक पहुंचने को मजबूर हैं।
मैनपुरी पहुंचे समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन ने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार विज्ञापनों से नहीं बल्कि जनता के विश्वास से चलती है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में भ्रष्टाचार बढ़ा है और आम आदमी को न्याय नहीं मिल रहा। सुमन ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता तय करेगी कि कौन सी सरकार बेहतर थी।
यूपी के कानपुर में रहने वाले युवक की पत्नी ने मॉस्को से एक वीडियो जारी किया है। युवती ने वीडियो पोस्ट करते हुए मास्को पुलिस पर गम्भीर आरोप लगाए हैं, उनके पति को जबरन पुलिस गिरफ्तार कर ले गयी है। जहां उन्हें आशंका है कि उन्हें रूसी सेना में भेजे जाने का दबाव बनाया जा रहा है।
सुल्तानपुर जिले के पीपरगांव से अपनी जड़ें रखने वाले और वर्तमान में नीलमथा, लखनऊ में निवास करने वाले सीनियर अंडर ऑफिसर शार्देन्दु तिवारी की भारतीय सेना तक पहुंचने की यात्रा दृढ़ संकल्प, त्याग और राष्ट्रसेवा के प्रति अटूट समर्पण की प्रेरक कहानी है। ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (OTA), गया में अपना प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद 5 सितंबर 2026 को वह भारतीय सेना में अधिकारी के रूप में कमीशन प्राप्त करेंगे।
देवरिया: सरकार जहां अमृतकाल में विकास, सुशासन और बेहतर बुनियादी सुविधाओं के बड़े-बड़े दावे कर रही है, वहीं ग्राम रामचक की बदहाल सड़क व्यवस्था उन दावों पर सवाल खड़े कर रही है। रूद्रपुर क्षेत्र के ग्राम रामचक स्थित प्रत्युष विहार स्कूल के सामने की सड़क जो बस स्टेशन रुद्रपुर से होते हुए पौराणिक बाबा दुग्धेश्वरनाथ मंदिर जाने का प्रमुख मार्ग है। जो वर्षों से जलभराव, कीचड़ और गंदगी की समस्या से जूझ रही है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी लगातार शिकायतों के बावजूद मौन बने हुए हैं।
सुलतानपुर: पारिवारिक विवाद के एक मामले में महिला थाना पुलिस ने संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय देते हुए पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद को बातचीत के माध्यम से सुलझा दिया। पुलिस की पहल से दोनों पक्षों के बीच फिर से आपसी सामंजस्य स्थापित हुआ और परिवार टूटने से बच गया।
रायबरेली के हरचंदपुर थाना क्षेत्र में तैनात सिपाही पर ग्रामीणों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। गुजरी मजरे प्यारेपुर निवासी पुष्पा सिंह ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि सिपाही गौरव पटेल लोगों को झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी देकर धन उगाही करते हैं। मामले में SP ने जांच और उचित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
मैनपुरी: अवैध शराब एवं असलहों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कुरावली थाना पुलिस ने एक आरोपी को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अदद तमंचा .315 बोर तथा एक जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
उत्तर प्रदेश के बागपत में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे (EPE) पर हुए भीषण सड़क हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है। यह दुर्घटना सोमवार, 7 सितम्बर 2026 को तड़के करीब 12:30 से 1:00 बजे के बीच खेकड़ा थाना क्षेत्र के बड़ागांव के पास हुई।
राजस्थान के गोगामेड़ी (बागड़ धाम) से दर्शन कर श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप/कैंटर गाड़ी बदायूं के अलाहपुर लौट रही थी। रास्ते में वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया और पलट गया। कुछ रिपोर्टों के अनुसार, पीछे से आ रहे एक अन्य वाहन की टक्कर के बाद गाड़ी ने संतुलन खो दिया था। हादसे के वक्त वाहन में करीब 32 लोग सवार थे। इस दर्दनाक घटना में अब तक 12 लोगों की जान जा चुकी है और 12 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
पुलिस और प्रशासन की टीमों ने मौके पर पहुंचकर तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। घायलों को बागपत जिला अस्पताल और खेकड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में भर्ती कराया गया, जबकि बेहद गंभीर मरीजों को बेहतर इलाज के लिए दिल्ली के जीटीबी (GTB) अस्पताल रेफर किया गया है।
सुलतानपुर: पारिवारिक विवाद के एक मामले में महिला थाना पुलिस ने संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय देते हुए पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद को बातचीत के माध्यम से सुलझा दिया। पुलिस की पहल से दोनों पक्षों के बीच फिर से आपसी सामंजस्य स्थापित हुआ और परिवार टूटने से बच गया।
पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्री विनीत जायसवाल के निर्देशन में महिला थाना पुलिस ने 7 सितंबर को प्राप्त पारिवारिक विवाद संबंधी प्रार्थना पत्र पर त्वरित कार्रवाई की। दोनों पक्षों को महिला थाना बुलाकर उनकी समस्याएं सुनी गईं और आपसी संवाद के जरिए उन्हें समझाया-बुझाया गया।
महिला थाना पुलिस के प्रयासों से पति-पत्नी के बीच उत्पन्न मतभेद दूर हुए। दोनों ने भविष्य में आपसी प्रेम, विश्वास और सौहार्द के साथ वैवाहिक जीवन बिताने पर सहमति जताई। दोनों पक्षों की सहमति और संतुष्टि के बाद पुलिस ने सुलह-समझौते के आधार पर विदाई करा दी। महिला थाना पुलिस की इस पहल से एक परिवार को बिखरने से बचाने के साथ ही पति-पत्नी के बीच फिर से पारिवारिक सौहार्द कायम हुआ।
सुल्तानपुर: जिले के पीपरगांव से अपनी जड़ें रखने वाले और वर्तमान में नीलमथा, लखनऊ में निवास करने वाले सीनियर अंडर ऑफिसर शार्देन्दु तिवारी की भारतीय सेना तक पहुंचने की यात्रा दृढ़ संकल्प, त्याग और राष्ट्रसेवा के प्रति अटूट समर्पण की प्रेरक कहानी है। ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (OTA), गया में अपना प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद 5 सितंबर 2026 को वह भारतीय सेना में अधिकारी के रूप में कमीशन प्राप्त करेंगे।
रूद्रपुर (देवरिया): सरकार जहां अमृतकाल में विकास, सुशासन और बेहतर बुनियादी सुविधाओं के बड़े-बड़े दावे कर रही है, वहीं ग्राम रामचक की बदहाल सड़क व्यवस्था उन दावों पर सवाल खड़े कर रही है। रूद्रपुर क्षेत्र के ग्राम रामचक स्थित प्रत्युष विहार स्कूल के सामने की सड़क जो बस स्टेशन रुद्रपुर से होते हुए पौराणिक बाबा दुग्धेश्वरनाथ मंदिर जाने का प्रमुख मार्ग है। जो वर्षों से जलभराव, कीचड़ और गंदगी की समस्या से जूझ रही है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी लगातार शिकायतों के बावजूद मौन बने हुए हैं।
स्थिति यह है कि सड़क के दोनों तरफ बनी नालियां सड़क की सतह से ऊँची हो चुकी हैं, जबकि सड़क का लेबल डाउन है। परिणामस्वरूप नालियों का गंदा पानी लगातार सड़क पर जमा रहता है और पूरा रास्ता कीचड़ में तब्दील हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समस्या आज की नहीं, बल्कि दशकों पुरानी है। अनेक बार लिखित शिकायतें दी गईं, लेकिन समाधान के नाम पर केवल आश्वासन ही मिला। जबकि रास्ते में दो परिषदीय विद्यालय तथा एक प्राइवेट विद्यालय पड़ता है जहां हजारों की संख्या में लोगों का प्रत्येक दिन का आना-जाना लगा रहता है। ग्राम वासियों ने तहसील दिवस थाना दिवस जनता दिवस मुख्यमंत्री पोर्टल पर कई बार शिकायत किया गया परंतु रुद्रपुर टाउन एरिया प्रशासन एवं
हाथरस: हसायन में पेड़ पर लटका मिला 15 वर्षीय किशोर का शव। गांव करारमई में मंदिर परिसर के पास पेड़ पर लटका मिला शव। परिजन किशोर को लेकर पहुंचे सिकंदराराऊ स्वास्थ्य केंद्र, डॉक्टरों ने किया मृत घोषित। मृतक की पहचान कृष्णा पुत्र यशवेंद्र सिंह, उम्र 15 वर्ष के रूप में हुई। परिजनों ने जमीन विवाद में गांव के कुछ लोगों पर हत्या का लगाया आरोप। पिता का आरोप है कि जमीन विवाद को लेकर आरोपी लगातार दे रहे थे धमकियां। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच में जुटी पुलिस। कोतवाली हसायन क्षेत्र के गांव करारमई का मामला
प्रतापगढ़: भाजपा कार्यालय पर रविवार उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पार्टी की सेवा संकल्प कार्यशाला में एक वरिष्ठ महिला नेत्री की तबीयत अचानक बेहद बिगड़ गई। बैठक के मुख्य एजेंडे पर चर्चा के दौरान उन्हें अचानक घबराहट और सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई, जिसके बाद वे अचेत होने लगीं। वहां मौजूद पार्टी पदाधिकारियों ने तुरंत मुस्तैदी दिखाते हुए उन्हें निजी वाहन से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है।
प्रतापगढ़: बाबागंज विकास खण्ड के रायगढ़ ग्राम सभा के कोटलिया गांव में बारिश के चलते संकट में आए कैंसर पीड़ित बुजुर्ग परिवार की परेशानी की खबर सामने आने के बाद अब समाजसेवी और इलाके के संभ्रांत लोग मदद के लिए आगे आए हैं। सोमवार सुबह से ही जेसीबी मशीन और मजदूरों को लगाकर मौके पर काम शुरू करा दिया गया। यह डायनामाइट न्यूज की खबर का बड़ा असर है। पिछले दिनों डायनामाइट न्यूज ने ''कैंसर से पीड़ित बुजुर्ग का बारिश ने छीना आशियाना" शीर्षक से प्रमुखता से खबर चलाई थी।
महराजगंज: नौतनवा थाना क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक हादसे में रेलवे ट्रैक के किनारे घास काट रही युवती की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्षत-विक्षत अवस्था में पड़े शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार नौतनवा-लक्ष्मीपुर रेल मार्ग पर पोल संख्या 33/05 के पास युवती रेलवे ट्रैक के आसपास घास काट रही थी। इसी दौरान वहां से गुजर रही ट्रेन की चपेट में वह आ गई। हादसा इतना भीषण था कि युवती का शव क्षत-विक्षत हो गया।
घटना की सूचना आसपास के लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। हादसे की जानकारी मिलने के बाद मृतका के परिजन भी मौके पर पहुंचे। परिजनों ने शव की शिनाख्त नौतनवा थाना क्षेत्र के ग्राम कौलही राजधानी निवासी युवती के रूप में की।
मैनपुरी। अवैध शराब एवं असलहों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कुरावली थाना पुलिस ने एक आरोपी को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अदद तमंचा .315 बोर तथा एक जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक मैनपुरी के निर्देश पर जनपद में अपराध एवं अवैध शस्त्रों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी कुरावली के पर्यवेक्षण में थाना कुरावली पुलिस ने 7 सितंबर 2026 को कार्रवाई की।
गोरखपुर के गोरक्षनाथ घाट पर हुए दर्दनाक हादसे के बाद जिला प्रशासन ने अब लोगों की सुरक्षा को लेकर सख्ती बढ़ा दी है। घाट पर आने वाले लोगों को खतरे से आगाह करने के लिए जगह-जगह चेतावनी पोस्टर लगाए गए हैं। इन पोस्टरों में लोगों से घाट के गेट और गुंबद से दूरी बनाए रखने की अपील की गई है। साथ ही गहरे पानी में उतरने और स्नान करने से भी सख्त मना किया गया है।
उघैती थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार डंपर ने टेंपो को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हुए। पुलिस ने घायलों को सहसवान और बिल्सी सीएचसी भेजा। डंपर चालक हादसे के बाद फरार हो गया
महराजगंज: केंद्र सरकार की उज्ज्वला योजना के तहत गरीब परिवारों को रसोई गैस कनेक्शन उपलब्ध कराने की व्यवस्था के बीच महराजगंज के निचलौल तहसील क्षेत्र से योजना के क्रियान्वयन पर सवाल खड़ा करने वाला मामला सामने आया है। ग्राम भागाटार, पोस्ट मिठौरा निवासी प्रहलाद गुप्ता ने आरोप लगाया है कि उनकी पत्नी के नाम उज्ज्वला गैस कनेक्शन स्वीकृत होने के करीब दो वर्ष बीत जाने के बावजूद उन्हें अब तक कनेक्शन का लाभ नहीं मिल सका है।
प्रहलाद गुप्ता का कहना है कि उनकी पत्नी के नाम उज्ज्वला गैस कनेक्शन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद परिवार को उम्मीद थी कि जल्द ही गैस कनेक्शन उपलब्ध करा दिया जाएगा। लेकिन करीब दो वर्ष गुजर जाने के बाद भी कनेक्शन नहीं मिला। ऐसे में परिवार को योजना का लाभ मिलने के बजाय लगातार इंतजार करना पड़ रहा है।
उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद के टाउनहाल में अपना दल पार्टी द्वारा जिला स्तरीय कार्यकर्ता समागम का आयोजन किया गया। वहीं, मुख्य अतिथि के रूप में अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने शिरकत की। इस दौरान हजारों की संख्या में आए कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का जमकर अभिवादन किया। वहीं, मंच से बोलते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि...
अखिलेश यादव ने कहा है कि 2027 में सरकार बनेगी, इस सवाल पर—
अब अखिलेश यादव जी को अपने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाना है, अपने वोटरों का उत्साहवर्धन करना है, तो यह तो नहीं कहेंगे कि मैं फिर से छठा चुनाव हारने जा रहा हूं। यही कहेंगे न कि मैं जीतने जा रहा हूं। लेकिन उत्तर प्रदेश की जनता, आप लगातार पांच चुनाव से देख रहे हैं, एनडीए गठबंधन को ही अपने विश्वास का बटन दबाती है। एनडीए गठबंधन ने जिस तरीके से आज उत्तर प्रदेश के अंदर हमारी केंद्र और राज्य सरकारों ने मिलकर एक विकास का मॉडल तैयार किया है, एनडीए गठबंधन को ही तीसरी बार 2017 और 2022 के बाद 2027 में उत्तर प्रदेश का मतदाता विजय तिलक लगाने जा रहा है। समाजवादी पार्टी के नेता मुंगेरीलाल के हसीन सपने देखने के लिए पूरी तरीके से स्वतंत्र हैं।
कोल्हुई(महराजगंज) कोल्हुई कस्बे में लोन के लेनदेन को लेकर एक मामला चर्चा में है। एक व्यक्ति ने धोखाधड़ी, धन हड़पने, चेक के दुरुपयोग और धमकी देने का आरोप लगाते हुए कोल्हुई थाने में तहरीर दी है। तहरीर में लोन पर अधिक ब्याज वसूले जाने का भी आरोप लगाया गया है।
तहरीर के अनुसार, शिकायतकर्ता ने वर्ष 2024 में करीब दो लाख रुपये का लोन लिया था। उसका दावा है कि किस्त और सामान के माध्यम से करीब 2.39 लाख रुपये का भुगतान किया जा चुका है। इसके अलावा बचत खाते में जमा 31,200 रुपये वापस नहीं किए जाने की बात भी कही गई है।
चंदौली: ANTF वाराणसी यूनिट और अलीनगर पुलिस की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता। मादक पदार्थ तस्कर अभिषेक सोनकर, निवासी बाबतपुर वाराणसी गिरफ्तार। अभियुक्त के कब्जे से 1 किलो 20 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद। बरामद हेरोइन की अनुमानित कीमत करीब 3 करोड़ रुपये बताई गई। पूछताछ में तस्करी से जुड़े अन्य साथियों के नाम-पते भी सामने आए। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन
देवरिया। बरहज विधानसभा क्षेत्र के बरहज ब्लॉक और भागलपुर ब्लॉक में समाजवादी पार्टी की ओर से PDA जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सपा नेता विजय रावत ने कार्यकर्ताओं और आम लोगों को PDA के मुद्दों के प्रति जागरूक किया।
इस दौरान विजय रावत ने कहा कि यदि समाजवादी पार्टी की सरकार बनती है तो बंद किए गए स्कूलों को फिर से खोला जाएगा। उन्होंने कहा, “बंद स्कूल खुलेंगे, तभी PDA पढ़ेगा।”
उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि स्कूलों को बंद कर गरीब, पिछड़े, दलित और वंचित वर्ग के बच्चों से शिक्षा का अधिकार छीनने की कोशिश की जा रही है। विजय रावत ने कहा कि समाजवादी पार्टी शिक्षा और सामाजिक न्याय के मुद्दों को लेकर लगातार जनता के बीच काम कर रही है।
यूपी के गोंडा में पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो छात्रों की मौत हो गई। दोनों कोचिंग पढ़ने जा रहे थे। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। आगे की कार्रवाई की जा रही है। हादसा खरगूपुर-इटियाथोक मार्ग पर देवरिया कला गांव के पास हुआ। हादसे में विपिन मौर्य (16) और अमन (14) की मौत हुई है। दोनों खरगूपुर थाना क्षेत्र के भट्टपुरवा के रहने वाले थे। विपिन 10वीं तो अमन 9वीं में क्षेत्र के ही गुरुकुल मदन मोहन इंटर से पढ़ाई कर रहे थे।
महराजगंज। सदर कोतवाली क्षेत्र के करमहा गांव के डीह टोले में सोमवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। घर में जल रहे बिजली के बल्ब को बंद करने गए सुखसागर पुत्र छांगुर करंट की चपेट में आ गए। हादसा इतना गंभीर था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद घर में चीख-पुकार मच गई। परिजन आनन-फानन में सुखसागर को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
बताया जा रहा है कि सोमवार की सुबह सुखसागर अपने घर में जल रहे बल्ब को बंद करने के लिए गए थे। इसी दौरान वह बिजली के करंट की चपेट में आ गए। अचानक हुए हादसे से घर में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। जब तक परिजन कुछ समझ पाते, सुखसागर की हालत गंभीर हो चुकी थी।
परिजनों द्वारा शव को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के बाद गांव में भी शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने परिवार के प्रति संवेदना जताते हुए घटना पर दुख व्यक्त किया।
चंदौली के पीडीडीयू नगर तहसील क्षेत्र स्थित चकिया तिराहे के प्रीमियम पेट्रोल पंप पर ग्राहकों ने कम तेल देने और तेल चोरी का आरोप लगाया है। वीरेंद्र प्रताप यादव ने दावा किया कि 100 रुपये का पेट्रोल भरवाने के बाद रास्ते में ही बाइक का तेल खत्म हो गया।
शिकायत लेकर पंप पहुंचने पर कर्मचारियों द्वारा टंकी में पाइप डालकर जांच की गई, लेकिन तेल नहीं मिला। शिकायतकर्ता अंकित यादव ने पंप संचालक पर बदतमीजी और गाली-गलौज का भी आरोप लगाया। अंकित का दावा है कि पंप के खिलाफ पहले भी 8 से 10 शिकायतें मिल चुकी हैं।
मामले में शिकायतकर्ताओं अंकित यादव और वीरेंद्र प्रताप यादव की बाइट।
औंग थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में बाग में 45 वर्षीय नीलू सिंह कछवाह का शव फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए फतेहपुर मर्चरी भेजा गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
बदायूं के उघैती थाना क्षेत्र के खंडवा गांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। गांव स्थित एक निजी स्कूल के प्रधानाचार्य का एक छात्र के साथ आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। वीडियो सामने आते ही अभिभावकों में भारी आक्रोश फैल गया।
मिली जानकारी के अनुसार, रविवार देर शाम उक्त वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो देखते ही देखते पूरे क्षेत्र में फैल गया। वीडियो में प्रधानाचार्य की हरकत को लेकर लोगों में गुस्सा है। सोमवार सुबह होते ही बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं के अभिभावक और ग्रामीण स्कूल परिसर में जमा हो गए।
महराजगंज: बिजली बिल की बढ़ती रकम ने गरीब उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ा दी है। सदर ब्लॉक क्षेत्र के चौक फीडर अंतर्गत जगपुर उर्फ सलामतगढ़ निवासी सरस्वती पत्नी विद्याचल के घर अचानक कई गुना अधिक बिजली बिल पहुंचने का मामला सामने आया है। उपभोक्ता के मुताबिक जिस घर में सामान्य तौर पर करीब 167 रुपये का मासिक बिजली बिल आता था, उसी घर का बिल अब बढ़कर 2,894 रुपये पहुंच गया है। अचानक इतनी बड़ी रकम देखकर परिवार के लोग परेशान हैं।
चन्दौली के इलिया थाना क्षेत्र में दबंग प्रधान और उसके साथियों पर पत्रकार व उसकी बहन से मारपीट और अभद्रता का आरोप लगा है। करीब आधा दर्जन लोगों ने घर पर पहुंचकर हमला किया। घायल पत्रकार ने पुलिस को तहरीर दी, जिसके बाद कार्रवाई शुरू हुई। पुलिस के सामने गाली-गलौज का भी आरोप है।
गोरखपुर के राजघाट स्थित गुरु गोरक्षनाथ घाट पर रविवार को आकाशीय बिजली गिरने से गुम्बज का छज्जा गिर गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल दोनों अधिवक्ताओं की इलाज के दौरान मौत हो गई।
हादसे में घायल अधिवक्ता आलोक अस्थाना (45) और संजय सिंह (42) को अस्पताल ले जाया गया था। चिकित्सकों के प्रयास के बावजूद दोनों की जान नहीं बच सकी।
हादसा उस समय हुआ, जब घाट पर अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी। बड़ी संख्या में अधिवक्ता भी वहां मौजूद थे। इसी दौरान मौसम बिगड़ा और बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने से छज्जा नीचे आ गिरा।
दोनों अधिवक्ताओं की मौत की खबर से उनके परिवारों में मातम है। वहीं गोरखपुर के अधिवक्ता समाज में भी शोक की लहर दौड़ गई है।
रायबरेली में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक को गोली मारने का मामला सामने आया है। वारदात भदोखर थाना क्षेत्र के जफरा पुर गांव की है। गोली लगने से धर्मराज गंभीर रूप से घायल हो गया।
बताया जा रहा है कि धर्मराज किसी काम से घर से बाहर गया था। इसी दौरान तीन लोगों ने उसे घेर लिया और गोली मार दी। गोली लगते ही धर्मराज गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल धर्मराज को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
हथगाम (फतेहपुर)। क्षेत्र के छिवलहा बाजार में सोमवार देर शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब दो सांड आपस में लड़ते-लड़ते अचानक एक बर्तन की दुकान में घुस गए। इस दौरान दुकान में मौजूद बुजुर्ग दुकानदार और उनका नाती बाल-बाल बच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाजार में काफी भीड़भाड़ थी। इसी बीच दो सांड अचानक आमने-सामने आ गए और लड़ते हुए तेजी से इधर-उधर भागने लगे। देखते ही देखते दोनों सांड पास स्थित बर्तन की दुकान में जा घुसे, जिससे दुकान में रखा सामान बिखर गया और कई बर्तन टूटकर क्षतिग्रस्त हो गए। दुकानदार ने बताया कि घटना में उन्हें हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। गनीमत रही कि समय रहते वह और उनका नाती दुकान के एक किनारे हट गए, जिससे कोई बड़ी अनहोनी टल गई।
यूपी भाजपा प्रभारी विनोद तावड़े ने कार्यकर्ताओं को 2027 विधानसभा चुनाव के लिए कमजोर बूथों की मैपिंग और हर वर्ग तक पहुंच बनाने का निर्देश दिया। संगठन पर जोर: पुराने जमीनी कार्यकर्ताओं को सम्मान देने और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की बात कही। योगी की कप्तानी: तावड़े ने कहा कि चुनाव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कप्तानी और पीएम मोदी की नीतियों के नेतृत्व में लड़ा जाएगा।
आगरा में इंटर कॉलेज संचालक के भतीजे पर 17 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप है। 12 दिन बाद भी आरोपी फरार: पीड़िता के मुताबिक आरोपी ने नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर वारदात की और धमकी दी। पुलिस जांच जारी: मेडिकल और कोर्ट में बयान के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
कल्याणपुर में दवा कारोबारी विनीत मनोचा हत्याकांड में पुलिस ने विशाल गौतम और राजकिशोर को मुठभेड़ के बाद पकड़ा। हत्या का खुलासा: पुलिस के मुताबिक धारदार हथियार से हत्या की गई। आरोपी ने बहू के कहने पर हत्या करने की बात कही। जांच जारी: पुलिस हत्या की वजह और हथियार की तलाश में जुटी है।
बागपत के बड़ागांव के पास ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर 32 श्रद्धालुओं से भरी पिकअप डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में एक बच्ची समेत 5 की मौत और 27 लोग घायल हुए हैं।
घायलों का इलाज जारी है, जबकि गंभीर घायलों को GTB दिल्ली रेफर किया गया। DM अस्मिता लाल और SP सूरज कुमार राय ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना।
Location : Lucknow
Published : 7 September 2026, 9:27 AM IST