रुह कांप जाएगी यह खूनी वारदात सुनकर: महज ₹150 के लिए मीट दुकानदार पर जानलेवा हमला, गर्दन पर चाकू से किए 22 वार

करनाल के मुबारकाबाद चौक पर मंगलवार रात मात्र ₹150 के लेनदेन को लेकर तीन युवकों ने मीट दुकानदार शुभम पर चाकू से 22-23 वार कर दिए। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 6 August 2026, 10:22 AM IST
google-preferred

Karnal: हरियाणा के करनाल जिले से एक बेहद हैरान और खौफजदा कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां गांव बसताड़ा स्थित मुबारकाबाद चौक पर महज 150 रुपये के मामूली लेन-देन को लेकर तीन युवकों ने मीट दुकानदार पर जानलेवा हमला कर दिया। बेखौफ बदमाशों ने दुकानदार की गर्दन और शरीर पर चाकू से ताबड़तोड़ 22 से 23 वार किए, जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा।

शराब के नशे में पहुंचे थे तीनों आरोपी

मिली जानकारी के मुताबिक, मुबारकाबाद निवासी 27 वर्षीय शुभम चौक पर मीट की दुकान चलाता है। मंगलवार रात करीब 8:45 बजे तीन युवक उसकी दुकान पर खाने-पीने का सामान लेने पहुंचे। आरोपी शराब के नशे में धुत थे। जब सामान लेने के बाद शुभम ने 150 रुपये मांगे, तो वे गाली-गलौज और बहस करने लगे। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि आरोपियों ने जेब से चाकू निकालकर शुभम पर हमला बोल दिया।

हरियाणा से बिहार ले जा रही अवैध शराब पकड़ी, दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

CCTV में कैद हुई खूनी वारदात, गांव में तनाव

यह पूरी खूनी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में हमलावर बेरहमी से चाकू चलाते दिख रहे हैं। हमले के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई, जिससे आसपास के ग्रामीण तुरंत इकट्ठा हो गए। शुभम की गंभीर हालत को देखते हुए उसे फौरन करनाल के विर्क अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में तनाव और गुस्से का माहौल है।

ग्रामीणों ने एक आरोपी को दबोचा, पुलिस ने दूसरे को पकड़ा

वारदात के बाद भाग रहे एक आरोपी 'अंकित' (निवासी कालरम गांव) को सतर्क ग्रामीणों ने मौके पर ही खदेड़कर दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना मिलते ही मधुबन थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दूसरे आरोपी अमित को भी गिरफ्तार कर लिया है।

हरियाणा से उत्तराखंड ले जाई जा रही अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

पुलिस की कार्रवाई और आगे की जांच

मधुबन थाना प्रभारी लखबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। फरार तीसरे आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

Location :  Karnal

Published :  6 August 2026, 10:22 AM IST

Advertisement