Sonam Wangchuk: ‘मंत्रियों ने तोड़ा वादा, पीठ में घोंपा छुरा!’ अनशन खत्म होने के बाद सोनम वांगचुक ने खोला सरकार का सीक्रेट गेम

NEET पेपर लीक के खिलाफ 26 दिनों का अनशन तोड़ने वाले सोनम वांगचुक ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वांगचुक ने खुलासा किया कि केंद्रीय मंत्रियों ने अनशन की तस्वीरें लीक न करने का वादा तोड़ा, जिसे IB अधिकारियों के सामने तय किया गया था।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 6 August 2026, 10:22 AM IST
google-preferred

New Delhi: NEET पेपर लीक के खिलाफ लगातार 26 दिनों तक चले लंबे अनशन को खत्म करने के बाद मशहूर सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने केंद्र सरकार पर बेहद गंभीर और चौंकाने वाले आरोप लगाए हैं। गुरुग्राम के एक अस्पताल में अपना अनशन तोड़ने वाले वांगचुक का कहना है कि सरकार के मंत्रियों ने उनके साथ किया गया वादा महज 5 मिनट के भीतर ही तोड़ दिया और इस पूरे घटनाक्रम को राजनीति का शिकार बना दिया।

आधी रात को अस्पताल में हुई गुप्त मुलाकात

सोनम वांगचुक ने खुलासा किया कि जब उनकी तबीयत बिगड़ने पर अनशन खत्म कराने की बात चल रही थी, तब आधी रात को केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे थे। मंत्रियों के साथ हुई इस बैठक में इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। वांगचुक ने मंत्रियों के सामने साफ शर्त रखी थी कि अनशन तोड़ने की खबर और तस्वीरें सिर्फ एकतरफा नहीं दिखाई जानी चाहिए, बल्कि इसमें विपक्ष और छात्र प्रतिनिधियों को भी शामिल किया जाना चाहिए।

Gen Z को बधाई, डर को त्यागकर…. सोनम वांगचुक का धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बड़ा बयान

IB अधिकारियों के सामने बना था समझौता

लद्दाख की परंपरा के अनुसार किसी भी बड़े आंदोलन का समापन सर्वदलीय और संयुक्त रूप से होता है। सोनम वांगचुक चाहते थे कि यह संदेश किसी एक राजनीतिक दल का एजेंडा न लगे। मंत्रियों और वांगचुक के बीच सहमति बनी थी कि जब तक विपक्ष के नेता और छात्र प्रतिनिधि भी वहां नहीं पहुंच जाते, तब तक अनशन खत्म होने की तस्वीरें मीडिया को जारी नहीं की जाएंगी। इस पूरे समझौते के गवाह मौके पर मौजूद IB के सीनियर अफसर बने थे।

5 मिनट में लीक हुई तस्वीर, हांफते हुए पहुंचे IB अफसर

सोनम वांगचुक के मुताबिक, मंत्रियों के जाने के महज पांच मिनट बाद ही समझौता हवा में उड़ गया। वांगचुक अन्य दलों के नेताओं का इंतजार ही कर रहे थे कि एक वरिष्ठ IB अधिकारी बदहवास हालत में दौड़ता हुआ आया। अधिकारी ने बताया कि अनशन तोड़ने की तस्वीरें न्यूज़ चैनलों पर पहले ही फ्लैश होने लगी हैं। वांगचुक ने कहा कि सरकार ने अपने फोटोग्राफर्स के जरिए तस्वीरों को तुरंत मीडिया में जारी करवा दिया, जिससे उनकी शर्त और भरोसा दोनों टूट गए।

“अगर डील करनी होती तो AC कमरे में बैठता…” 26 दिन बाद अनशन खत्म करने पर बोले सोनम वांगचुक

सियासी फायदे के लिए तोड़ा गया भरोसा

सोनम वांगचुक ने नाराजगी जताते हुए कहा कि लद्दाख के रिवाजों और छात्रों के हितों को ध्यान में रखकर उन्होंने संयुक्त कार्यक्रम की मांग की थी। लेकिन सरकार ने इसे केवल अपनी पार्टी की उपलब्धि की तरह पेश करने की जल्दबाजी दिखाई। उन्होंने कहा कि मंत्रियों का यह रुख दिखाता है कि वे छात्रों के संवेदनशील मुद्दों पर भी राजनीति करने से बाज नहीं आ रहे हैं।

Location :  New Delhi

Published :  6 August 2026, 10:22 AM IST

Advertisement