“फ्लैट का दरवाजा खुलते ही कांप उठे बेटा-बहू!” 63 साल के दवा कारोबारी का खून से सना मिला शव; जानिए पूरा सच

देर रात तक सब कुछ सामान्य था, लेकिन तड़के जब बेटा-बहू घर लौटे तो फ्लैट के अंदर का मंजर देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। अब पुलिस CCTV फुटेज, फॉरेंसिक साक्ष्यों और नौकर पर जताए गए शक के आधार पर हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में जुटी है।

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 6 September 2026, 12:51 PM IST
google-preferred

Kanpur: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर स्थित रतन ऑर्बिट अपार्टमेंट में दवा कारोबारी की हत्या से सनसनी फैल गई। अपार्टमेंट के C-104 फ्लैट में 63 वर्षीय व्यक्ति का शव खून से लथपथ हालत में मिलने की सूचना पुलिस को दी गई। जानकारी मिलते ही कल्याणपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को सुरक्षित कर जांच शुरू कर दी।

फ्लैट के अंदर मिला खून से लथपथ मिला शव

कल्यानपुर थाना क्षेत्र में रतन ऑर्बिट अपार्टमेंट में रहने वाले दवा व्यापारी की हत्या कर दी गई। जानकारी के मुताबिक फ्लैट में रहने वाले 63 वर्षीय विनीत मिनोचा अपने परिवार के साथ रहते है। देर शाम उनका बेटा व बहू किसी आयोजन में शामिल होने गया था। जब तड़के सुबह वह फ्लैट पर पहुंचे तो, जहां पिता का शव पड़ा हुआ था। साथ ही खून ही खून दिखाई दे रहा था। आनन फानन में परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ शुरू करते हुए जांच शुरू की।

फ्लैट में रहने वाले व्यक्ति की पहचान विनीत मिनोचा के रूप में हुई है। आशंका है किसी धारदार हथियार से इनकी हत्या की गई है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। परिजनों से पूछताछ की जा रही है। जहां परिजनों ने नौकर पर शक गहराया है।

Kanpur Murder: कानपुर की हाई-सिक्योरिटी सोसाइटी में मिला खून से लथपथ मिला शव; मौके पर पुलिस

FSL टीम ने जुटाए घटनास्थल से साक्ष्य

मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। FSL टीम ने फ्लैट के भीतर जांच करते हुए घटना से जुड़े संभावित साक्ष्यों को एकत्र किया। घटनास्थल पर मिली वस्तुओं और अन्य परिस्थितियों को भी जांच का हिस्सा बनाया गया है।

हत्या की वजह और घटनाक्रम जानने में जुटी पुलिस

पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि विनीत मिनोचा की मौत किन परिस्थितियों में हुई और घटना के पीछे क्या वजह रही। इसके साथ ही पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि घटना से पहले फ्लैट में कौन आया था और आसपास की गतिविधियां कैसी थीं जांच में सामने आने वाले हर तथ्य को जोड़कर घटना की कड़ी तैयार की जा रही है।

Kanpur: एनआरआई सिटी के पास दिखा मगरमच्छ, गाड़ियों से रुककर वीडियो बनाते नजर आए लोग

खुलासे के लिए पुलिस की टीमें सक्रिय

पुलिस ने तहरीर के आधार पर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के जल्द खुलासे के लिए अलग-अलग पुलिस टीमों को जांच में लगाया गया है एडीसीपी दक्षिण राजेश कुमार पांडे के अनुसार घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और जांच में सामने आने वाली जानकारियों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

Location :  Kanpur

Published :  6 September 2026, 12:51 PM IST

Advertisement