हिंदी
मौके पर पुलिस (File Photo)
Kanpur: कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर इलाके में स्थित रतन ऑर्बिट अपार्टमेंट में व्यक्ति की हत्या की सूचना से हड़कंप मच गया। अपार्टमेंट के C-104 फ्लैट में एक व्यक्ति का शव मिलने की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही कल्याणपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू की।
घटना की जानकारी मिलने के बाद कल्याणपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया और फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्र कराए। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मामले में परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
रतन ऑर्बिट जैसी हाई-सिक्योरिटी सोसाइटी के भीतर हुई घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। वारदात के बाद सोसाइटी के निवासियों में भय का माहौल है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि घटना के पीछे क्या कारण था और इसमें कौन लोग शामिल हैं।
कल्यानपुर थाना क्षेत्र में रतन ऑर्बिट अपार्टमेंट में रहने वाले दवा व्यापारी की हत्या कर दी गई. जानकारी के मुताबिक फ्लैट में रहने वाले 63 वर्षीय विनीत मिनोचा अपने परिवार के साथ रहते है, देर शाम उनका बेटा व बहू किसी आयोजन में शामिल होने गया था, जब तड़के सुबह वह फ्लेट पहुंचे, जहां पिता का शव पड़ा हुआ था, साथ ही खून ही खून दिखाई दे रहा था। आनन फानन में परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ शुरू करते हुए जांच शुरू की।
फ्लैट में रहने वाले व्यक्ति की पहचान विनीत मिनोचा के रूप में हुई है। आशंका है किसी धारदार हथियार से इनकी हत्या की गई है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। परिजनों से पूछताछ की जा रही है. जहां परिजनों ने नौकर पर शक गहराया है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। FSL टीम ने फ्लैट के भीतर जांच करते हुए घटना से जुड़े संभावित साक्ष्यों को एकत्र किया। घटनास्थल पर मिली वस्तुओं और अन्य परिस्थितियों को भी जांच का हिस्सा बनाया गया है।
पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि विनीत मिनोचा की मौत किन परिस्थितियों में हुई और घटना के पीछे क्या वजह रही। इसके साथ ही पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि घटना से पहले फ्लैट में कौन आया था और आसपास की गतिविधियां कैसी थीं जांच में सामने आने वाले हर तथ्य को जोड़कर घटना की कड़ी तैयार की जा रही है।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के जल्द खुलासे के लिए अलग-अलग पुलिस टीमों को जांच में लगाया गया है एडीसीपी दक्षिण राजेश कुमार पांडे के अनुसार घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और जांच में सामने आने वाली जानकारियों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
अपर पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि इंदिरा नगर स्थित सी-104 फ्लैट में रहने वाले विनीत मिनोचा की हत्या की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि घटना की वजह और आरोपियों तक पहुंचने के लिए पुलिस की कई टीमों को जांच में लगाया गया है। जल्द ही मामले से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा किया जाएगा।
Location : Kanpur
Published : 6 September 2026, 11:40 AM IST
Topics : crime news Indra Nagar Murder Kanpur murder UP News