गांधी परिवार पर पोस्ट करना पड़ा भारी? कंगना रनौत के खिलाफ 3 धाराओं में केस दर्ज

गांधी परिवार को लेकर सोशल मीडिया पर कथित विवादित टिप्पणी के मामले में शिमला पुलिस ने भाजपा सांसद कंगना रनौत के खिलाफ FIR दर्ज की है। BNS की तीन धाराओं में मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 14 November 2026, 11:27 AM IST
google-preferred

New Delhi: बॉलीवुड अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। गांधी परिवार को लेकर सोशल मीडिया पर की गई एक कथित विवादित टिप्पणी के मामले में हिमाचल प्रदेश की शिमला पुलिस ने उनके खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज की है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि कंगना की सोशल मीडिया पोस्ट में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और उनके बेटों संजय गांधी तथा राजीव गांधी की मौत को लेकर भड़काऊ और संदेहास्पद बातें कही गई थीं। मामले की पुष्टि शिमला के पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने शुक्रवार को की है।

गांधी परिवार पर कथित टिप्पणी को लेकर शिकायत

जानकारी के मुताबिक, कंगना रनौत की सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि पोस्ट में गांधी परिवार के सदस्यों की मौत से संबंधित ऐसी बातें लिखी गई थीं, जिन्हें भड़काऊ और विवादित माना गया। इसी शिकायत के आधार पर शिमला पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Starlink Controversy: एलन मस्क को कमल हासन का करारा जवाब, कंगना रनौत बोलीं- ‘Ouch! That Must Hurt’

BNS की तीन धाराओं में दर्ज हुआ मामला

शिमला के पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने शुक्रवार को FIR दर्ज होने की पुष्टि की। पुलिस के मुताबिक, कंगना रनौत के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की तीन धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

इनमें धारा 196 विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने, धारा 353 सार्वजनिक उपद्रव फैलाने वाले बयानों और धारा 356 मानहानि से संबंधित है। पुलिस अब शिकायत और सोशल मीडिया पोस्ट से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।

‘सामने होतीं तो गले लगा लेती…’ शर्मिला टैगोर के बयान पर कंगना रनौत का हैरान करने वाला जवाब

पुलिस ने शुरू की आगे की जांच

FIR दर्ज होने के बाद शिमला पुलिस ने मामले की जांच आगे बढ़ा दी है। जांच के दौरान कथित सोशल मीडिया पोस्ट और शिकायत में लगाए गए आरोपों से जुड़े तथ्यों की पड़ताल की जाएगी। फिलहाल पुलिस की ओर से मामले की पुष्टि की गई है और जांच जारी है।

Location :  New Delhi

Published :  14 November 2026, 11:24 AM IST

Related News

Advertisement