हिंदी
मृतक बच्ची का फाइल फोटो
West Singhbhum: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पांड्राशाली ओपी अंतर्गत अबुरु गांव में सांप के डसने से 11 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।
मृत बच्ची की पहचान लेंबो लोहार के रूप में हुई है। पोस्टमार्टम हाउस में खूंटपानी प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा ने बताया कि रविवार देर रात बच्ची अपने घर में सो रही थी। इसी दौरान उसे कथित रूप से एक विषैले सांप ने डस लिया। सुबह उसकी तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे स्थानीय चिकित्सक के पास ले गए।
बरसात के मौसम में जंगल क्षेत्र के निवासियों को ये एहतियातन बरतना जरूरी#jharkhandnews #chaibasanews #snakebitedeath pic.twitter.com/SRg01Wseas
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) July 20, 2026
चिकित्सक ने सांप के काटने की आशंका जताते हुए बच्ची को तत्काल चाईबासा सदर अस्पताल ले जाने की सलाह दी। परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
सिद्धार्थ होनहागा ने कहा कि बरसात के मौसम में जंगल क्षेत्र में रहने वाले लोगों को विशेष सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने रात में मच्छरदानी का उपयोग, घर में टॉर्च और डंडा रखने तथा सांप काटने की स्थिति में झाड़-फूंक के बजाय तुरंत अस्पताल पहुंचने की अपील की।
फिलहाल घटना के बाद अबुरु गांव में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Location : chaibasa
Published : 20 July 2026, 11:16 PM IST