Jharkhand: चाईबासा में निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा, जानिए क्या है इसकी खासियत
चाईबासा की सड़कों पर गुरुवार को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। भगवान जगन्नाथ, बलराम और सुभद्रा की वार्षिक रथ यात्रा पूरे विधि-विधान और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ निकाली गई, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने शामिल होकर प्रभु के दर्शन किए।