Jharkhand: चाईबासा में निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा, जानिए क्या है इसकी खासियत

चाईबासा की सड़कों पर गुरुवार को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। भगवान जगन्नाथ, बलराम और सुभद्रा की वार्षिक रथ यात्रा पूरे विधि-विधान और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ निकाली गई, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने शामिल होकर प्रभु के दर्शन किए।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 17 July 2026, 5:13 AM IST
google-preferred

Pashchimi Singhbhum: चाईबासा में भगवान जगन्नाथ की वार्षिक रथ यात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने रथ यात्रा में शामिल होकर भगवान जगन्नाथ, बलराम और सुभद्रा के दर्शन किए। शहर के प्रमुख मार्गों पर भक्तों की भीड़ उमड़ी और पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा।

चाईबासा के सदर बाजार स्थित जगन्नाथ मंदिर से गुरुवार को भगवान जगन्नाथ, भाई बलराम और बहन सुभद्रा की रथ यात्रा विधि-विधान के साथ निकाली गई। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच भगवान को सुसज्जित रथ पर विराजमान कराया गया, जिसके बाद नियमानुसार सरायकेला राजघराने से आए कार्तिक कुमार परीक्षा ने सर्वप्रथम रथ के आगे झाड़ू किए, तत्पश्चात रथ यात्रा शहर के सदर बाजार, अमला टोला, सदर थाना मोहल्ला, पोस्ट ऑफिस और नीमड़ीह चौक सहित विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी।

रथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब

चाईबासा में नशे का नेटवर्क कैसे चल रहा था? पुलिस रेड में खुल गया पूरा खेल

रथ को रोककर भगवान की पूजा-अर्चना

यात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने रथ को रोककर भगवान की पूजा-अर्चना की और पुष्प अर्पित किए। भगवान जगन्नाथ के जयकारों और भजन-कीर्तन से पूरा शहर भक्तिमय माहौल में डूबा रहा।

भव्य रथ यात्रा में श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण

रथ यात्रा का समापन भगवान दुर्गा मंदिर स्थित मौसीबाड़ी में हुआ, जहां भगवान को विधिवत विराजमान कराया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण भी किया गया।

झारखंड: मिनी ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा, जीजा-साले की हुई मौत

बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल

रथ यात्रा में नगर पालिका अध्यक्ष नितिन प्रकाश तथा उद्योगपति एवं समाजसेवी मुकुंद रूंगटा ने भी भगवान जगन्नाथ के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

Location :  Chaibasa

Published :  17 July 2026, 5:01 AM IST

Advertisement