हिंदी
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी (Img: Dynamite News)
Gorakhpur: कोतवाली पुलिस और एंटी थेफ्ट सेल की संयुक्त टीम ने चोरी के एक मामले का सफल खुलासा करते हुए एक युवक और एक युवती को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए बड़ी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण तथा नकदी बरामद की है। बरामद सामान में अंगूठियां, नथ, लॉकेट, चांदी के सिक्के, पायल, बिछिया, मंगलसूत्र, कर्धन समेत अन्य कीमती जेवर शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार यह मामला थाना कोतवाली में दर्ज मुकदमा संख्या 90/2026 से संबंधित है। घटना 1 मई 2026 की है, जब पीड़ित अपने भाई की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए परिवार सहित घर से बाहर गया था। वापस लौटने पर उसने देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है और अज्ञात चोर घर में रखे आभूषण तथा 50 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए हैं। पीड़ित की तहरीर के आधार पर कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
Gorakhpur: वीडियो बनाने को लेकर भड़का विवाद, दो पक्षों में जमकर मारपीट; गांव में तनाव
जांच के दौरान पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोनू केवट पुत्र लालजी केवट निवासी बशारतपुर, थाना शाहपुर तथा राधा शर्मा उर्फ अंजली पुत्री मदन शर्मा, मूल निवासी छपरा (बिहार) हाल पता गीता वाटिका, असुरन, थाना शाहपुर के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कई सोने-चांदी के आभूषण, नकदी और अन्य सामान बरामद किया है। बरामद जेवरों में पुरुष एवं महिला अंगूठियां, नथ, लॉकेट, चांदी के सिक्के, पायल, बिछिया, मंगलसूत्र, कर्धन और अन्य आभूषण शामिल हैं। साथ ही चोरी की रकम में से 5 हजार रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं
गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर मुकदमे में भारतीय न्याय संहिता की अतिरिक्त धाराएं बढ़ाई गई हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस सफलता में कोतवाली पुलिस और एंटी थेफ्ट सेल की संयुक्त टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Location : Gorakhpur
Published : 7 June 2026, 8:25 PM IST