नोएडा में डाइनामाइट न्यूज़ की खबर का असर: फायर विभाग को मिले 77 करोड़ रुपये, आईवी कंट्री अग्निकांड के बाद हुआ एक्शन

नोएडा में एक आग की घटना के बाद बड़ा प्रशासनिक फैसला सामने आया है, जिसने पूरे फायर सिस्टम को बदलने की दिशा में कदम बढ़ा दिए हैं। कौन से नए उपकरण आने वाले हैं और क्या बदलेगा शहर की सुरक्षा का ढांचा?

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 7 June 2026, 7:55 PM IST
google-preferred

Noida: नोएडा शहर में एक बार फिर डाइनामाइट न्यूज़ की खबर का असर देखने को मिला है। दरअसल, नोएडा में बीते दिनों सेक्टर-75 में स्थित आईवी कंट्री हाउसिंग सोसाइटी में 12वें फ्लोर पर आग लगी थी, लेकिन नोएडा फायर ब्रिगेड की गाड़ियां केवल 7-8 मंजिल तक ही पानी की बौछार कर पाई। इसको लेकर डाइनामाइट न्यूज़ ने प्रमुखता के साथ मुद्दा उठाया था। जिसके बाद नोएडा प्राधिकरण ने फायर ब्रिगेड सिस्टम को बेहतर करने के लिए 77 करोड़ रुपये की राशि का बजट पास किया है।

करोड़ों रुपये से खरीदेंगे अत्याधुनिक हाइड्रोलिक

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में लगातार बढ़ती हाईराइज इमारतों और आग की घटनाओं को देखते हुए अग्निशमन विभाग को बड़ी वित्तीय सहायता मिली है। करीब 77 करोड़ रुपये की राशि से 100 मीटर ऊंचाई तक पहुंचने वाला अत्याधुनिक हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म खरीदा जाएगा। इसके साथ ही फायर सेफ्टी संसाधनों को भी मजबूत किया जाएगा।

छह साल से लंबित योजना को मिलेगी रफ्तार

फायर विभाग लंबे समय से ऊंची इमारतों में आग बुझाने के लिए बेहतर संसाधनों की मांग कर रहा था। वर्तमान में विभाग के पास केवल 42 मीटर ऊंचाई तक पहुंचने वाला हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म उपलब्ध है। जबकि नोएडा और ग्रेटर नोएडा में करीब 300 मीटर ऊंची और 80 मंजिल तक की इमारतें मौजूद हैं। ऐसे में 72 और 104 मीटर क्षमता वाले प्लेटफॉर्म खरीदने की योजना पिछले छह वर्षों से लंबित थी। अब बजट मिलने के बाद इस दिशा में तेजी आने की उम्मीद है।

दिल्ली में INDIA ब्लॉक की बैठक कल: अखिलेश यादव भी होंगे शामिल, विपक्षी एकजुटता की दिशा होगी तय!

100 मीटर प्लेटफॉर्म से बढ़ेगी क्षमता

मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि स्वीकृत धनराशि से जल्द ही 100 मीटर क्षमता वाले हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म की खरीद प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उनका कहना है कि यह उपकरण ऊंची इमारतों में लगने वाली आग के दौरान राहत और बचाव कार्यों को काफी प्रभावी बनाएगा। इससे फायर विभाग की प्रतिक्रिया क्षमता भी मजबूत होगी।

आईवी काउंटी घटना के बाद उठे थे सवाल

हाल ही में नोएडा की आईवी काउंटी सोसाइटी में लगी आग के दौरान अग्निशमन विभाग की तैयारियों पर सवाल खड़े हुए थे। टावर की 12वीं मंजिल पर लगी आग को बुझाने के दौरान पानी की बौछारें केवल पांचवीं मंजिल तक ही पहुंच सकी थीं। इस घटना के बाद निवासियों ने हाईराइज इमारतों में आपदा प्रबंधन और फायर सेफ्टी व्यवस्था को लेकर चिंता जताई थी। दिलचस्प बात यह है कि इस घटना के अगले ही दिन विभाग को यह बड़ा बजट जारी कर दिया गया।

यूपी में फिर एनकाउंटर, कुख्यात को लगी गोली, दरोगा भी घायल; पिस्टल और तमंचे बरामद

देश की पहली 22 हजार केबल क्षमता वाली गाड़ी

अग्निशमन विभाग ने ऊंचाई पर लगने वाली आग से निपटने के लिए विशेष तकनीक वाली एक नई गाड़ी भी मंगवाई है। विभाग का दावा है कि 22 हजार केबल क्षमता वाली यह गाड़ी विशेष मांग पर तैयार कराई गई है और इस तरह की सुविधा वाली यह देश की पहली गाड़ी होगी। इससे ऊंची इमारतों में बचाव अभियान को और गति मिलेगी।

Location :  Noida

Published :  7 June 2026, 7:55 PM IST

Advertisement