बुर्का पहनकर ज्वेलरी शॉप पहुंची महिला, मौका मिलते ही 16 लाख के जेवरों का पैकेट किया पार; CCTV से खुला राज, गिरफ्तार
गोरखपुर के राजघाट थाना क्षेत्र में करीब 16 लाख रुपये कीमत के जेवर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार, बुर्का पहनकर फर्म में पहुंची महिला ने मौका पाकर जेवरों का पैकेट चोरी किया था। CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी अफसरी उर्फ खोड़ी को गिरफ्तार किया गया।