“नथिया, कमरधनी और बिछिया” खेत से लौटा परिवार तो उड़ गए होश, जानिए पीछे से कैसे गहने का बक्सा साफ कर गई पड़ोसन

घर में ताला लगा था और परिवार खेती-बारी के काम से बाहर गया हुआ था। शाम को जब लोग वापस लौटे तो दरवाजे का टूटा ताला देखकर उनके होश उड़ गए। अंदर सामान खंगाला गया तो बक्से की कुंडी भी टूटी मिली और उसमें रखे सोने-चांदी के आभूषण गायब थे।

Post Published By: Komal Chauhan
Updated : 21 September 2026, 6:54 PM IST
google-preferred

Maharajganj: उत्तर प्रदेश के जनपद महराजगंज के कोल्हुई थाना क्षेत्र के जंगल गुलरिहा गांव में घर का ताला और बक्सा तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण चोरी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवती बिंदू को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता मंशा देवी के खेत जाने के दौरान यह घटना हुई थी। पुलिस ने चोरी गए सभी आभूषण बरामद कर युवती को न्यायालय भेज दिया है।

घर बंद कर खेती के काम से गया था परिवार

मामला कोल्हुई थाना क्षेत्र के जंगल गुलरिहा गांव का है। गांव निवासी मंशा देवी पत्नी स्वामीनाथ मौर्य ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 20 सितंबर की सुबह करीब 10 बजे वह परिवार के साथ घर से कुछ दूरी पर स्थित पाही पर खेती-बारी के काम से गई थीं।

परिवार के लोग करीब सात बजे जब वापस घर पहुंचे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। घर के अंदर जाने पर सामान अस्त-व्यस्त मिला। जांच करने पर बक्से की कुंडी भी टूटी मिली और उसमें रखे सोने-चांदी के आभूषण गायब थे।

ये भी पढ़ें: Maharajganj: ड्यूटी पर तैनात SSB जवान को बाइक ने मारी टक्कर, दो सवारों पर BNS की 3 धाराओं में केस

शिकायत के बाद पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

घटना के बाद पीड़ित परिवार ने मामले की जानकारी कोल्हुई पुलिस को दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने मामले की जांच के दौरान गांव और आसपास के क्षेत्र में जानकारी जुटाई। पुलिस के अनुसार, जांच के आधार पर जंगल गुलरिहा गांव की रहने वाली 21 वर्षीय बिंदू पुत्री रमेश मौर्य का नाम सामने आया।

गांव से युवती को किया गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक, 21 सितंबर को टीम ने जंगल गुलरिहा गांव से बिंदू को गिरफ्तार किया। पुलिस का दावा है कि पूछताछ और कार्रवाई के दौरान उसके कब्जे से चोरी किए गए जेवरात बरामद किए गए। बरामदगी के बाद पुलिस ने युवती के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। मामले में पुलिस अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

सोने-चांदी के कई आभूषण बरामद

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार युवती के कब्जे से नथिया, अंगूठी और ओम वाला लॉकेट बरामद किया गया है। इसके अलावा पावजेब, चांदी की कमर करधन, आठ बिछिया, चांदी की चेन और एक जोड़ी पायल भी बरामद होने का दावा किया गया है। पुलिस अब बरामद आभूषणों की पहचान और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि चोरी की वारदात में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका थी या नहीं।

ये भी पढ़ें: Maharajganj: सिसवा बाजार में श्रद्धा और उल्लास के साथ गणपति विसर्जन, घाट तक निकली भव्य यात्रा

एसओ बोले- चोरी का सामान बरामद

कोल्हुई के एसओ आलोक कुमार सिंह ने बताया कि मामले का जल्द खुलासा करते हुए युवती को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी युवती को न्यायालय भेज दिया गया। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक हरीश कुमार मौर्य, हाकिम चंद समेत पुलिसकर्मी शामिल रहे। फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है और बरामद जेवरात के संबंध में आवश्यक प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

Location :  Maharajganj

Published :  21 September 2026, 6:54 PM IST

Related News

Advertisement