गोरखपुर में गैंगस्टरों पर पुलिस का बड़ा वार! सालों से दहशत फैला रहे दो बदमाश आखिरकार चढ़े हत्थे

गोरखपुर पुलिस ने झंगहा थाना क्षेत्र से गैंगस्टर एक्ट में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों पर लूट, चोरी और नकबजनी के कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि संगठित अपराध के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Gorakhpu: गोरखपुर पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। झंगहा थाना क्षेत्र से गैंगस्टर एक्ट में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का दावा है कि दोनों आरोपी लंबे समय से लूट, चोरी और नकबजनी जैसी वारदातों को अंजाम देकर लोगों में दहशत का माहौल बना रहे थे। गिरफ्तारी के बाद दोनों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने दबोचा

पुलिस अधीक्षक उत्तरी के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी चौरीचौरा के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष झंगहा अनूप सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई थाना झंगहा में दर्ज मुकदमा संख्या 421/2026 के तहत की गई, जिसमें उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एक्ट की धारा 2(ख)(I)(XI)/3(1) के अंतर्गत मामला दर्ज है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान गुड्डू निषाद उर्फ रामबाबू उर्फ रामकुमार पुत्र बेचन निषाद और सीताराम पुत्र स्वर्गीय तुफानी के रूप में हुई है। दोनों रामनगर करजहां, थाना खोराबार, जनपद गोरखपुर के रहने वाले हैं।

संगठित गिरोह बनाकर करते थे वारदात

पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी संगठित तरीके से अपराध करते थे। उन पर लूट, चोरी और नकबजनी जैसी घटनाओं को अंजाम देने का आरोप है। लगातार आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहने और समाज में भय का माहौल पैदा करने के कारण इनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी। पुलिस को काफी समय से दोनों की तलाश थी।

गोरखपुर में पारिवारिक विवाद ने लिया खूनी मोड़! महिला पर लाठी-डंडों से हमला, एक ही परिवार के 4 लोग गिरफ्तार

एक आरोपी पर तीन दर्जन से अधिक मुकदमे

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक गुड्डू निषाद का आपराधिक इतिहास काफी लंबा है। उसके खिलाफ झंगहा, खोराबार, चौरीचौरा, शाहपुर, गुलरिहा, कैंट, सिकरीगंज और गीडा समेत कई थानों में चोरी, लूट, डकैती, आर्म्स एक्ट, आबकारी अधिनियम, सरकारी कार्य में बाधा और गैंगस्टर एक्ट के करीब तीन दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। वह पहले भी कई मामलों में जेल जा चुका है।

वहीं दूसरे आरोपी सीताराम के खिलाफ भी झंगहा, चौरीचौरा, कैंट, गुलरिहा और शाहपुर थानों में चोरी, नकबजनी और गैंगस्टर एक्ट समेत कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।

देवरिया में अचानक सड़कों पर उतरी पुलिस! बचने की कोशिश भी नहीं आई काम, 96 वाहनों का चालान, 3 सीधे सीज

पुलिस ने दी सख्त चेतावनी

इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष अनूप सिंह के साथ उपनिरीक्षक सौरभ सिंह, उपनिरीक्षक देवेश कुमार गौतम, हेड कांस्टेबल हरिद्वार यादव, कांस्टेबल ओमप्रकाश, मोहित सिंह, अनुराग यादव, रोहित यादव तथा महिला कांस्टेबल प्रतिभा रावत शामिल रहीं।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जिले में संगठित अपराध के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। कानून व्यवस्था बिगाड़ने और अपराध के जरिए लोगों में डर पैदा करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Gorakhpur

Published :  24 July 2026, 6:35 PM IST

Advertisement