Fatehpur: इलाज में लापरवाही का आरोप, एम्बुलेंस के शीशे तोड़े; बहादुर पाल अस्पताल में मरीज की मौत पर बवाल

फतेहपुर के बहादुर पाल नर्सिंग हॉस्पिटल में प्रसव के बाद महिला की मौत से हंगामा मच गया। परिजनों ने गलत ब्लड चढ़ाने का आरोप लगाया। मामले के बाद स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल में भर्ती मरीजों को जिला अस्पताल भेजकर हॉस्पिटल सीज कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 12 August 2026, 7:00 PM IST
google-preferred

Fatehpur: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के आबूनगर स्थित बहादुर पाल नर्सिंग हॉस्पिटल में प्रसव के बाद एक महिला की मौत से हड़कंप मच गया। महिला की मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि महिला को गलत ब्लड चढ़ाया गया, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई और मौत हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल को सीज कर दिया है।

डिलीवरी के बाद बिगड़ी महिला की हालत

जानकारी के अनुसार, गाजीपुर थाना क्षेत्र के मकदूमपुर गांव निवासी पूनम देवी को प्रसव के लिए बहादुर पाल नर्सिंग हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। परिजनों के मुताबिक, देर रात डिलीवरी के बाद अचानक महिला की तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल की ओर से ब्लड की कमी बताकर महिला को ब्लड चढ़ाया गया।

Fatehpur News: आखिर ऐसा क्या हुआ कि महिला ने लेखपाल की चप्पल से कर दी पिटाई? वीडियो वायरल

गलत ब्लड चढ़ाने का परिजनों ने लगाया आरोप

परिजनों का आरोप है कि महिला को गलत ब्लड चढ़ा दिया गया, जिसके बाद उसकी हालत और ज्यादा खराब हो गई। स्थिति बिगड़ने पर अस्पताल प्रबंधन ने उसे दूसरे अस्पताल में रेफर करने का प्रयास किया, लेकिन तब तक महिला की मौत हो गई। इसके बाद परिजन आक्रोशित हो गए और अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया।

ACMO ने अस्पताल किया सीज

घटना की जानकारी मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची। हंगामे और मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएमओ के निर्देश पर अस्पताल में भर्ती अन्य मरीजों को जिला अस्पताल भेजा गया। इसके बाद ACMO ने बहादुर पाल नर्सिंग हॉस्पिटल को सीज कर दिया।

Fatehpur: कहां गया विकास, बारिश में त्रिलोकीपुर गांव की सड़कें हुई जलमग्न, नौनिहालों को जलभराव के बीच जाना पड़ रहा स्कूल

पुलिस ने शुरू की जांच

सदर कोतवाली पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं स्वास्थ्य विभाग भी अस्पताल में इलाज और कथित लापरवाही से जुड़े पहलुओं की जांच कर रहा है।

Location :  Fatehpur

Published :  12 August 2026, 7:00 PM IST

Advertisement