एटीएम से रुपये निकालते समय रहें सावधान, नहीं तो धनबाद जैसी हो जाएगी वारदात; पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

धनबाद के केंदुआडीह थाना क्षेत्र में एटीएम मशीन से ठगी करने वाले एक युवक को लोगों ने रंगेहाथ पकड़ लिया। आरोपी ने मशीन में टिन का बॉक्स लगाकर नोट फंसाने की चाल चली थी, जिसे बाद में निकालकर वह लोगों के पैसे हड़प लेता था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 11 March 2026, 3:39 PM IST
google-preferred

Dhanbad (Jharkhand) News: रात के सन्नाटे में एटीएम मशीनों को निशाना बनाकर लोगों की मेहनत की कमाई पर डाका डालने की साजिश चल रही थी। लेकिन इस बार अपराधी की चालाकी ज्यादा देर तक नहीं चल सकी। झारखंड के Dhanbad में एटीएम मशीन में छेड़छाड़ कर लोगों के पैसे फंसाकर ठगी करने वाले एक युवक को लोगों ने रंगेहाथ पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी एटीएम मशीन में टिन का बॉक्स लगाकर पैसे फंसाता था और बाद में उसे निकाल लेता था।

एटीएम में संदिग्ध गतिविधियों पर थी नजर

मामला धनबाद के केंदुआडीह थाना क्षेत्र के कुसतौर स्थित State Bank of India ATM का है। पुलिस के मुताबिक यह एटीएम फिलहाल बिना गार्ड के संचालित हो रहा था और पिछले कुछ दिनों से यहां संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं। केंदुआडीह थाना प्रभारी और इंस्पेक्टर प्रमोद पांडेय ने बताया कि स्थानीय लोगों को पहले ही सतर्क कर दिया गया था कि एटीएम से पैसा निकालते समय सावधानी बरतें और मशीन की जांच जरूर करें।

मोबाइल यूजर्स के मंथली प्लान में छुपी है लूट, इनकमिंग कॉल बंद करने का काला खेल; संसद में गूंजी आवाज

पैसा अकाउंट से कटा, मशीन से नहीं निकला

घटना उस समय सामने आई जब पास के ही निवासी महफूज आलम एटीएम से पैसे निकालने पहुंचे। उन्होंने मशीन में कार्ड डालकर ट्रांजेक्शन किया, लेकिन उनका पैसा अकाउंट से कट गया और मशीन से बाहर नहीं निकला।

इस पर उन्होंने आसपास मौजूद लोगों को इसकी जानकारी दी। इसी बीच कुछ देर बाद एक युवक एटीएम में पहुंचा और मशीन में फंसे पैसों को निकालने की कोशिश करने लगा। लोगों को उस पर शक हुआ और उन्होंने तुरंत उसे पकड़ लिया।

टिन बॉक्स और टेप से किया था जुगाड़

पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी ने एटीएम मशीन के पैसे निकलने वाली जगह पर टिन का एक छोटा बॉक्स लगा रखा था। उसे काले टेप से इस तरह ढक दिया गया था कि किसी को आसानी से दिखाई न दे। जब कोई व्यक्ति एटीएम से पैसा निकालता तो नोट उसी बॉक्स में फंस जाते और बाहर नहीं निकलते। बाद में आरोपी वहां पहुंचकर बॉक्स से पैसे निकाल लेता था।

ईरान इजरायल युद्ध के चलते गोरखपुर की दुल्हन का हाल बेहाल, इन हालातों में फंसा दुल्हा

आरोपी के पास से सामान बरामद

पुलिस ने आरोपी की पहचान तेतुलमारी थाना क्षेत्र के रहने वाले धीरज कुमार पासवान के रूप में की है। उसके पास से एक मोबाइल फोन, किसी दूसरे व्यक्ति का एटीएम कार्ड और टिन का बॉक्स बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और मामले की आगे जांच की जा रही है।

लोगों को दी गई सावधानी की सलाह

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि एटीएम से पैसे निकालते समय मशीन को ध्यान से देखें। अगर कार्ड स्लॉट या कैश आउटलेट पर कोई अतिरिक्त चीज लगी दिखाई दे तो तुरंत बैंक या पुलिस को सूचना दें।

Location :  Dhanbad (Jharkhand)

Published :  11 March 2026, 3:37 PM IST

Advertisement