हिंदी
मामले की जानकारी देती पुलिस (Img: Dynamite News)
Deoghar: तपोवन की पहाड़ियों के बीच 25 सितंबर को हुई फायरिंग की घटना के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। कुंडा थाना क्षेत्र के हड़हा तालाब के पास दिनदहाड़े गोली चलने की घटना ने इलाके में हलचल मचा दी थी। मामले में पुलिस ने 18 वर्षीय सुधांशु कुमार यादव को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक देशी पिस्टल और एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद होने की बात कही गई है।
पुलिस के अनुसार, 25 सितंबर को दोपहर करीब 12 बजे तपोवन पहाड़ के बीच हड़हा तालाब के पास फायरिंग की सूचना मिली थी। घटना को लेकर कुंडा थाना में कांड संख्या 120/2026 दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की।
लगातार छानबीन और संभावित ठिकानों पर नजर रखने के दौरान पुलिस को 28 सितंबर की रात तपोवन-गिलातरी रोड के पास एक संदिग्ध युवक के मौजूद होने की सूचना मिली। पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी की और सुधांशु कुमार यादव को पकड़ लिया।
ये भी पढ़ें- लखीमपुर में राशन कार्ड की e-KYC न कराने पर कटेंगे नाम, विभाग ने दिया आखिरी मौका
गिरफ्तार युवक की पहचान सुधांशु कुमार यादव के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक उसकी उम्र 18 साल है और उसके पिता का नाम उमेश कुमार यादव है। वह मूल रूप से बाबनबाड़ी, थाना मधुपुर, देवघर का रहने वाला बताया गया है। वर्तमान में उसके तपोवन जुआझा क्षेत्र में रहने की जानकारी सामने आई है।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तारी के समय उसके पास से एक देशी पिस्टल और एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद हुआ। हथियार बरामद होने के बाद जांच का दायरा भी बढ़ गया है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि पिस्टल युवक तक कैसे पहुंची और फायरिंग की घटना के पीछे क्या वजह थी।
ये भी पढ़ें- Gorakhpur News: बिजली के लिए आधी रात फीडर पहुंचे ग्रामीण, फिर शुरू कर दिया हनुमान चालीसा का पाठ
सदर SDPO कुलदीप कुमार के अनुसार, 25 सितंबर की फायरिंग के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की थी। 28 सितंबर की रात मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए तपोवन-गिलातरी रोड के पास से युवक को गिरफ्तार किया गया।
SDPO ने बताया कि आरोपी के पास से देशी पिस्टल और मोबाइल फोन बरामद हुआ है। पुलिस अब पूछताछ और आगे की जांच के जरिए फायरिंग की वजह और हथियार से जुड़े पहलुओं की जानकारी जुटा रही है। कार्रवाई करने वाली टीम में सदर SDPO कुलदीप कुमार, कुंडा थाना प्रभारी प्रशांत कुमार समेत पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल रहे।
Location : Deoghar
Published : 29 September 2026, 4:14 PM IST