Delhi Firing: छावला में जिम पर फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर शक; दो करोड़ की रंगदारी से जुड़ा मामला

दिल्ली के छावला थाना क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों ने एक जिम को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि वारदात के समय जिम बंद था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस को इस हमले के पीछे कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हाथ होने का संदेह है।

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 23 March 2026, 8:34 PM IST
google-preferred

West Delhi: दिल्ली के छावला थाना क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों ने एक जिम को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि वारदात के समय जिम बंद था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस को इस हमले के पीछे कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हाथ होने का संदेह है।

कर्मचारियों ने तुरंत जिम मालिक को दी सूचना 

पुलिस के अनुसार, घटना का जिसका खुलासा तब हुआ जब सुबह जिम के कर्मचारी उसे खोलने पहुंचे। मौके पर पहुंचकर उन्होंने देखा कि जिम के लोहे के शटर पर गोलियों के कई निशान थे, जबकि अंदर लगा कांच का दरवाजा पूरी तरह टूटकर बिखर चुका था। कर्मचारियों ने तुरंत जिम मालिक को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस को मौके पर बुलाया गया।

दिल्ली बजट सत्र 2026: क्या है ‘खीर रस्म’ की परंपरा? जानें क्यों खास है सीएम रेखा गुप्ता का यह बजट, पढ़ें पूरी खबर में

तीन राउंड फायरिंग

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बदमाशों ने कम से कम तीन राउंड फायरिंग की। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

यूपी में बड़ा बवाल: गौरक्षक बाबा चंद्रशेखर की हत्या के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे समेत मथुरा में जबरदस्त हंगामा, पथराव

रंगदारी की मांग

सूत्रों के मुताबिक, इस घटना का संबंध हाल ही में हुई रंगदारी की मांग से जुड़ा हो सकता है। बताया जा रहा है कि जिम मालिक के एक करीबी दोस्त को कुछ दिन पहले एक फोन कॉल आया था, जिसमें दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। कॉल करने वाले ने खुद को हैरी बाक्सर बताया, जिसे लॉरेंस बिश्नोई का करीबी सहयोगी माना जाता है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी एंगल से जांच की जा रही है, जिसमें रंगदारी, गैंगवार और व्यक्तिगत दुश्मनी की संभावनाएं शामिल हैं। इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और संदिग्धों की तलाश जारी है।

इलाके में दहशत का माहौल

इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

Location : 
  • West Delhi

Published : 
  • 23 March 2026, 8:34 PM IST

Advertisement