चंदौली में चौकीदार की संदिग्ध मौत पर फूटा गुस्सा, शव सड़क पर रखकर लगाया जाम

चंदौली में निर्माणाधीन अपार्टमेंट में चौकीदार की संदिग्ध मौत के बाद मामला अचानक तूल पकड़ गया। शव घर पहुंचते ही परिजनों और ग्रामीणों ने हत्या का आरोप लगाते हुए सड़क पर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 6 October 2026, 5:27 PM IST
google-preferred

Chandauli News: चंदौली में निर्माणाधीन अपार्टमेंट में चौकीदार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद मामला गरमा गया। मृतक की पहचान पुनवासी चौहान के रूप में हुई है। शव घर पहुंचने के बाद परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। परिजनों ने मौत को सामान्य घटना मानने से इनकार करते हुए हत्या का आरोप लगाया और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।

शव सड़क पर रखकर किया प्रदर्शन

परिजनों और ग्रामीणों ने मृतक का शव सड़क पर रखकर चकिया-मुगलसराय मार्ग जाम कर दिया। प्रदर्शन के दौरान मुआवजे और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई गई। सड़क पर बड़ी संख्या में लोगों के जुटने से यातायात प्रभावित हुआ और मौके पर तनाव की स्थिति बन गई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पुनवासी चौहान की मौत की परिस्थितियां कई सवाल खड़े कर रही हैं। परिजन चाहते हैं कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच करे और मौत के पीछे की वास्तविक वजह सामने लाई जाए।

अधिकारियों ने संभाला मोर्चा

सड़क जाम और प्रदर्शन की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पीडीडीयू नगर के एसडीएम राजेश कुमार वर्मा और सीओ अरुण कुमार सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर परिजनों से बातचीत की। स्थिति को देखते हुए दो थानों की पुलिस के साथ अतिरिक्त बल भी तैनात किया गया। अधिकारियों ने प्रदर्शन कर रहे लोगों से बातचीत कर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। 

ये भी पढ़ें- 7 किलो का रजत मुकुट, 168 झांकियां और चारों भाइयों का शाही श्रृंगार; आगरा में आज निकलेगी भव्य राम बरात

बच्चों के लिए आर्थिक मदद की मांग

मृतक की भाभी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मामले में न्याय और आर्थिक सहायता की गुहार लगाई है। परिवार की ओर से मृतक के छोटे बच्चों के भरण-पोषण के लिए भी आर्थिक मदद की मांग की गई है। परिजनों का कहना है कि परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए बच्चों की जिम्मेदारी उठाना बड़ी चुनौती है। इसलिए प्रशासन से मुआवजे के साथ बच्चों के भविष्य के लिए सहायता उपलब्ध कराने की मांग की गई है।

ये भी पढ़ें- कन्नौज में CEC के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन, अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में सपाइयों का हल्ला बोल

मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी

प्रदर्शन के दौरान परिजनों और ग्रामीणों ने साफ किया कि जब तक उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका विरोध जारी रह सकता है। परिवार ने बड़े आंदोलन की चेतावनी भी दी है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Location :  Chandauli

Published :  6 October 2026, 5:27 PM IST

Related News

Advertisement