हिंदी
मकान के झगड़े में फिर बढ़ा तनाव (IMG: Dynamite News)
Kanpur Dehat: कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के झींझक कस्बे के वार्ड नंबर 20 इंदिरा नगर में मकान को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद एक बार फिर गरमा गया। एक व्यक्ति ने अपने भाई और भतीजों पर गाली-गलौज करने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि मकान को लेकर वर्ष 2023 से न्यायालय में मुकदमा चल रहा है, इसके बावजूद दूसरे पक्ष के लोग घर पहुंचकर विवाद करते हैं। पीड़ित की तहरीर पर मंगलपुर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
इंदिरा नगर निवासी रमेश चंद्र ने मंगलवार को मंगलपुर थाने में तहरीर देकर बताया कि उनका अपने भाई रामचंद्र से मकान को लेकर वर्ष 2023 से विवाद चल रहा है। रमेश चंद्र के मुताबिक, इस मामले को लेकर न्यायालय में मुकदमा विचाराधीन है।
रमेश चंद्र ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि जब भी उनके भाई रामचंद्र और उनके पुत्र चंदन, गोरेलाल तथा सोमिल मुकदमे के संबंध में उनके घर आते हैं, तो दरवाजे पर खड़े होकर गाली-गलौज करने लगते हैं।
तहरीर में रमेश चंद्र ने आरोप लगाया कि करीब दो दिन पहले भी आरोपित उनके घर पहुंचे और उनके साथ गाली-गलौज की। उन्होंने आरोप लगाया कि इस दौरान उन्हें और उनके परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी भी दी गई।
यूपी पुलिस के सिपाही ने कानपुर देहात SP ऑफिस की छत से लगाई मौत की छलांग, पीछे छोड़े कई बडे सवाल
मामले को लेकर मंगलपुर पुलिस का कहना है कि पीड़ित की ओर से तहरीर प्राप्त हुई है। शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच कराई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों के बीच चल रहे मकान विवाद और शिकायत में लगाए गए आरोपों की पड़ताल कर रही है।
Location : Kanpur Dehat
Published : 15 September 2026, 5:21 PM IST