मकान को लेकर भाई-भाई में विवाद, कोर्ट में केस चल रहा; अब घर के दरवाजे पर गाली-गलौज और धमकी का आरोप
कानपुर देहात के झींझक कस्बे में मकान विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपने भाई और भतीजों पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित के मुताबिक, मकान का विवाद वर्ष 2023 से न्यायालय में विचाराधीन है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।