भगवान के मंदिर को भी नहीं छोड़ा! कानपुर देहात में चोरों ने तोड़ा ताला, मंदिर पहुंची पुजारिन तो रह गई दंग

कानपुर देहात के मंगलपुर में चोरों ने भगवान चतुर्भुज बाबा मंदिर को निशाना बनाकर करीब 50 किलो वजन के पीतल के छह-सात घंटे चोरी कर लिए। सुबह मंदिर पहुंची पुजारिन ने टूटा ताला और खुला दरवाजा देखा तो घटना सामने आई।

Post Published By: MOHIT BATHAM KANPUR
Updated : 13 September 2026, 12:56 PM IST
google-preferred

Kanpur Dehat: जनपद के मंगलपुर थाना क्षेत्र में चोरों ने भगवान चतुर्भुज बाबा मंदिर को निशाना बनाकर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। कस्बा मंगलपुर की पुरानी बाजार स्थित मंदिर का ताला तोड़कर अज्ञात चोर करीब 50 किलो वजन के पीतल के छह-सात घंटे चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी रविवार तड़के मंदिर की पुजारिन के पहुंचने पर हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

रात में मंदिर बंद कर घर गई थीं पुजारिन

मंदिर की पुजारिन बबिता देवी के मुताबिक, शनिवार रात करीब आठ बजे उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना की थी। पूजा समाप्त होने के बाद उन्होंने मंदिर के मुख्य गेट पर ताला लगाया और अपने घर चली गईं।रविवार भोर करीब 3:30 बजे जब वह मंदिर पहुंचीं तो मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ मिला। दरवाजा खुला देखकर उन्हें अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद वह पहले अपना मोबाइल लेने घर वापस गईं और फिर मंदिर पहुंचकर अंदर की स्थिति देखी।

मंदिर के अंदर जांच करने पर पता चला कि वहां लगे पीतल के छह-सात घंटे गायब थे। पुजारिन के अनुसार, चोरी किए गए घंटों का कुल वजन करीब 50 किलो है।

ये भी पढ़ें- सालों से नहीं हुई थी स्कूल के वाटर टैंक की सफाई, बच्चों की सेहत से खिलवाड़ का यह सच देख कांप उठेगी रूह

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

मंदिर में चोरी की जानकारी मिलने के बाद पुजारिन ने तत्काल डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाने शुरू किए। इसके बाद मंदिर की पुजारिन ने मंगलपुर थाने में लिखित तहरीर देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

भगवान चतुर्भुज बाबा मंदिर में हुई चोरी (Img: Dynamite News)

घटना के बाद पुलिस आसपास के इलाकों में भी जानकारी जुटा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि चोर किस रास्ते से मंदिर तक पहुंचे और चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद किस दिशा में फरार हुए।

धार्मिक स्थल में चोरी से लोगों में नाराजगी

मंदिर से भारी मात्रा में पीतल के घंटे चोरी होने की जानकारी फैलते ही स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिली। लोगों का कहना है कि धार्मिक स्थल में इस तरह चोरी होना चिंता का विषय है। लोगों ने क्षेत्र में पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाए जाने की मांग की है।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

मंगलपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम को जांच में लगाया गया है। मंदिर और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। इसके साथ ही आसपास के क्षेत्रों में लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि उपलब्ध साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- साथ छोड़ू ना तेरा! जिस दोस्त को अंतिम विदाई देने आया था, उसी की चिता के पास थम गई सांसें; दोस्ती का ऐसा अंत देख गांव रो पड़ा

पुलिस अधिकारी ने क्या कहा?

मंगलपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम को जांच में लगाया गया है। मंदिर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है, क्षेत्रों में पूछताछ की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा

Location :  Kanpur Dehat

Published :  13 September 2026, 12:56 PM IST

Related News

Advertisement