हिंदी
नाबालिग को शादी का झांसा (Img: Dynamite News)
Balrampur: उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर साथ ले जाने के मामले में फरार चल रहे एक युवक को बलरामपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को महमूद नगर चौराहे के पास से पकड़ा गया। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी रामू गौतम पड़ोसी जनपद गोंडा के मनकापुर थाना क्षेत्र के परसपुर का निवासी है। उस पर एक नाबालिग किशोरी को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर साथ ले जाने का आरोप है।
पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी।
Balrampur: उम्मीद छोड़ चुके थे लोग, तभी पुलिस ने किया ऐसा काम की खिल उठे कई चेहरे
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत उपनिरीक्षक मनोज कुमार सिंह, कांस्टेबल संदीप सचान और अमित कुमार की टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी महमूद नगर चौराहे के पास मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
Balrampur: तुलसीपुर की सियासत में आया नया मोड़, भानू तिवारी की एंट्री से किसका बिगड़ेगा खेल?
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी की और उसे न्यायालय में पेश किया। अदालत के आदेश पर आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नाबालिगों से जुड़े अपराधों के मामलों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है और ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Location : Balrampur
Published : 14 August 2026, 5:15 PM IST