चोरी के गहनों का खरीदार भी नहीं बचा… दिनदहाड़े चोरी की गुत्थी ऐसे सुलझी, सुनार की दुकान तक पहुंच गई पुलिस

बलरामपुर में दिनदहाड़े हुई चोरी का पुलिस ने ऐसा खुलासा किया, जिसने सभी को चौंका दिया। जांच आगे बढ़ी तो सुराग एक नाबालिग तक पहुंचा और फिर मामला सीधे एक सुनार की दुकान तक जा पहुंचा।

Balrampur: जिले के गैसड़ी कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। इस कार्रवाई में चोरी का सामान खरीदने वाले एक स्थानीय सुनार को दबोच लिया गया है, जबकि घटना में शामिल 16 वर्षीय किशोर को भी पुलिस ने अपनी अभिरक्षा में लिया है।

इस पकड़े गए आरोपियों के पास से पचास हजार रुपये नकद, चोरी किए गए कपड़े और सोने-चांदी के जेवरात बरामद कर लिए गए हैं। दोनों के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उन्हें अदालत में पेश कर दिया गया।

ये भी पढ़ें- अब साथ नहीं रह सकती… छुट्टी पर आए BSF जवान ने पत्नी पर फावड़े से किया हमला, सुबह बच्चों ने खोला घर का सबसे दर्दनाक राज

जानें क्या है पूरा मामला?

​यह मामला पिपरी जिगनिहवा गांव से सामने आया था, जहां धीरेन्द्र प्रताप सिंह के घर में दिन के समय दाखिल होकर बहू के कमरे से नकदी, कपड़े और कीमती गहनों पर हाथ साफ कर दिया गया था। घटना की भनक लगते ही पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर पड़ताल शुरू की। पुलिस कप्तान विकास कुमार के निर्देशों और उच्च अधिकारियों की देखरेख में थानाध्यक्ष दुर्विजय के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई। इस टीम में उपनिरीक्षक वसी अहमद, आरक्षी राहुल वर्मा, महिला आरक्षी संध्या सिंह और खुशी विश्वकर्मा शामिल रहे।

ये भी पढ़ें- सावधान UP वालों! अगले 24 घंटे में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, कल से इन जिलों में होगी मूसलाधार बारिश

नाबालिग किशोर पर भी शक

​जांच के दौरान जब कड़ियों को जोड़ा गया तो एक नाबालिग किशोर की भूमिका उजागर हुई। उससे मिली जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने विस्कोहर रोड पर दबिश देकर कसबा गैसड़ी निवासी सुनार भरतलाल गुप्ता को उसकी दुकान से ही दबोच लिया। आरोपी दुकानदार ने नाबालिग से चोरी के गहने खरीदे थे। बरामद सामान को कब्जे में लेकर पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

 

Location :  Balrampur

Published :  26 July 2026, 7:29 PM IST

Related News

Advertisement