36 राउंड फायरिंग, 24 मुकदमें दर्ज… एक लाख के Wanted जुबैर को UP STF ने ऐसे किया ढ़ेर

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) के टीचर दानिश अली हत्याकांड के मुख्य आरोपियों में शामिल जुबैर को उत्तर प्रदेश STF ने बुधवार तड़के मेरठ में मुठभेड़ के दौरान मार गिराया।

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 13 May 2026, 2:59 PM IST
google-preferred

Meerut: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) के टीचर दानिश अली हत्याकांड के मुख्य आरोपियों में शामिल जुबैर को उत्तर प्रदेश STF ने बुधवार तड़के मेरठ में मुठभेड़ के दौरान मार गिराया। पुलिस के अनुसार, आरोपी पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था और वह लंबे समय से फरार चल रहा था।

बंद फैक्ट्री में छिपा था जुबैर

STF एसपी बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि टीम को सूचना मिली थी कि जुबैर मेरठ में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने आया है। वह शहर से करीब 12 किलोमीटर दूर अलीपुर थाना क्षेत्र की एक बंद फैक्ट्री में छिपा हुआ था और अपने साथियों का इंतजार कर रहा था।

सूचना मिलते ही STF ने इलाके की घेराबंदी कर दी। पुलिस टीम को देखते ही जुबैर ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में मुठभेड़ शुरू हो गई।

Meerut Bus Fire: स्कूल बस से निकलने लगा धुआं, चालक की सतर्कता से बची बच्चों की जान

दोनों तरफ से चली 36 राउंड गोलियां

STF के मुताबिक, मुठभेड़ के दौरान दोनों तरफ से कुल 36 राउंड फायरिंग हुई। इनमें जुबैर ने करीब 20 राउंड गोलियां चलाईं। जवाबी फायरिंग में उसके पेट और सीने में गोली लगी।

गंभीर रूप से घायल जुबैर को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मुनीर गैंग का सक्रिय सदस्य था आरोपी

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जुबैर कुख्यात मुनीर गैंग का सक्रिय सदस्य था। उसके पास से एक बाइक, 32 बोर की दो पिस्टल और कई जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

Meerut News: मेरठ में मामूली टकराव के बाद ‘खूनी संघर्ष’, बीच-बचाव करने आई युवती के साथ क्या हुआ? जानें क्या है पूरा मामला

AMU टीचर की हत्या में था वांछित

जुबैर ने 24 दिसंबर 2025 को अपने साथियों के साथ मिलकर AMU के शिक्षक दानिश अली की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस सनसनीखेज वारदात के बाद से पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी।

हत्या मामले में उसकी गिरफ्तारी पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। STF की इस कार्रवाई को पुलिस बड़ी सफलता मान रही है।

 

Location :  Meerut

Published :  13 May 2026, 2:59 PM IST

Advertisement