Share Market: Tata Capital पर टैक्स का बड़ा झटका, जानें इसका शेयर प्राइस पर क्या होगा असर

टाटा कैपिटल को ₹413 करोड़ का इनकम टैक्स नोटिस मिला है। FY18 के रीएसेसमेंट के बाद कंपनी पर अतिरिक्त टैक्स और ब्याज लगा है। जानें इसका शेयर प्राइस और निवेशकों पर क्या असर पड़ सकता है।

Post Published By: Sapna Srivastava
Updated : 22 March 2026, 10:57 AM IST
google-preferred

New Delhi: टाटा ग्रुप की प्रमुख नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी Tata Capital Limited को बड़ा झटका लगा है। कंपनी को वित्त वर्ष 2017-18 के लिए इनकम टैक्स रीएसेसमेंट के तहत ₹413.18 करोड़ का डिमांड नोटिस मिला है। यह आदेश 20 मार्च 2026 को जारी किया गया था, जिसे कंपनी ने 21 मार्च को डाउनलोड किया। यह मामला Tata Capital Financial Services Limited से जुड़ा है, जिसका 1 अप्रैल 2023 से टाटा कैपिटल में विलय हो चुका है।

कितना है टैक्स और ब्याज का बोझ?

कुल ₹413.18 करोड़ की इस मांग में ₹202.72 करोड़ का ब्याज शामिल है। यह डिमांड कम टैक्स भुगतान, ब्याज और कुछ डिसअलाउंसेज के कारण उत्पन्न हुई है। जानकारी के मुताबिक, कंपनी ने अपने आयकर रिटर्न (ITR) में ₹225.89 करोड़ का टैक्स चुकाया था।

हालांकि असेसिंग ऑफिसर ने पुनर्मूल्यांकन के बाद ₹209.52 करोड़ के कम टैक्स भुगतान का दावा किया है। इससे पहले 29 सितंबर 2021 को जारी मूल आकलन आदेश में कंपनी को ₹224 करोड़ के टैक्स क्रेडिट की मंजूरी मिली थी। लेकिन रीएसेसमेंट के बाद भारी ब्याज जोड़ने से कुल देनदारी काफी बढ़ गई।

कंपनी ने क्या कहा?

टाटा कैपिटल ने इस डिमांड को उचित नहीं बताया है और कहा है कि वह इसके खिलाफ अपील दायर करेगी। कंपनी वित्त वर्ष 2017-18 से जुड़े ₹26.31 करोड़ के टैक्स प्रभाव वाले डिसअलाउंस को भी आयकर आयुक्त (अपील) के समक्ष चुनौती देने जा रही है। कंपनी को उम्मीद है कि उसका पक्ष मजबूत है और उसे राहत मिल सकती है।

Share Market: शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, नीचे फिसला सेंसेक्स और निफ्टी; इन शेयरों ने बढ़ाया दबाव

शेयर प्राइस पर क्या पड़ेगा असर?

इस खबर का असर स्टॉक मार्केट खुलने पर देखने को मिल सकता है। हाल ही में कंपनी के शेयर ₹317.25 पर बंद हुए थे, जो 1.39% की बढ़त दर्शाता है।

हालांकि, पिछले कुछ महीनों में शेयरों का प्रदर्शन उतार-चढ़ाव भरा रहा है।

  • 13 अक्टूबर 2025 को IPO के तहत ₹326 पर शेयर जारी हुए
  • 20 जनवरी 2026 को ₹367.65 का रिकॉर्ड हाई
  • 16 मार्च 2026 को गिरकर ₹303.65 का निचला स्तर

इस गिरावट ने निवेशकों को झटका दिया है और अब टैक्स नोटिस की खबर से बाजार में और दबाव देखने को मिल सकता है।

Share Market में बढ़त के साथ शुरुआत, आईटी शेयरों ने संभाला मोर्चा; इंफ्रा सेक्टर में भी हलचल

निवेशकों के लिए क्या संकेत?

विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह के टैक्स विवाद अल्पकालिक रूप से शेयरों पर नकारात्मक असर डाल सकते हैं। हालांकि, अंतिम प्रभाव इस बात पर निर्भर करेगा कि कंपनी अपील में क्या परिणाम हासिल करती है।

Disclaimer: यह जानकारी केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से दी गई है। शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन होता है। किसी भी निवेश से पहले वित्तीय सलाहकार या विशेषज्ञ से परामर्श जरूर लें। यहां दी गई जानकारी निवेश की सलाह नहीं है।

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 22 March 2026, 10:57 AM IST

Advertisement