Raymond Share Price: अचानक ही क्यों गिरा रेमंड का इतना शेयर ? वजह उड़ा देगा आपके होश

शेयर बाजार में इस वक्त हड़कंप मचा हुआ है क्योंकि रेमंड का शेयर कीमत अचानक की बड़ी संख्या में घट गया है। पर ऐसा हुआ क्यों, जानने के लिए पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की ये रिपोर्ट

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 15 May 2025, 11:46 AM IST
google-preferred

नई दिल्ली: शेयर बाजर में अचानक ही रेमंड (Raymond) की कीमत में गिरावट देखने को मिली है, जिसके चलते शेयर बाजार (Stock Market) में हड़कंप मच गया। बता दें कि बुधवार को रेमंड के शेयर कीमत 64 प्रतिशत जा गिरी। ऐसा कहा जा रहा है कि यह एक दिन में सबसे ज्यादा गिरने वाली शेयर प्राइस है, जिसने लोगों के होश उड़ा दिए।

क्यों घटा रेमंड का शेयर कीमत ?
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक, रेमंड के शेयर कीमत की ये गिरावट बिकवाली की वजह से नहीं आई है, बल्कि रेमंड के रियल एस्टेट कारोबार के अलग होने और रेमंड रियल्टी में हुए डिमर्जर के चलते आई है। इसका सीधा मतलब है कि रेमंड रियल्टी के शेयर की कीमत रेमंड में से घट गयी है।

रेमंड का नया शेयर कीमत
बुधवार को डीमर्जर की एक्स डेट थी। ऐसे में रेमंड का शेयर अब BSE पर रात के करीब 10 बजकर 45 मिनट में 64.36 प्रतिशत की गिरावट के साथ 556.45 रुपये पर है, जबकि इसका पिछला क्लोजिंग लेवल 1,561.30 रुपये रहा है।

रेमंड की बड़ा ऐलान
रेमंड ने शेयर कीमत को लेकर घोषणा करते हुए कहा था कि रेमंड के हर एक शेयर होल्डर को उनके पास मौजूद हर रेमंड शेयर के लिए रेमंड रियल्टी का एक शेयर मिलेगा। ऐसा माना जा रहा है कि रियल एस्टेट बिजनेस की लिस्टिंग सितंबर तिमाही में हो सकती है।

क्या है रेमंड डीमर्जर ?
यदि आप रेमंड डीमर्जर के बारे में नहीं जानते हैं तो बता दें कि रेमंड ने जुलाई साल 2024 में रियल एस्टेट वर्टिकल को अलग लिस्टेड यूनिट-रेमंड रियल्टी में डीमर्जर करने का फैसला किया था और इस साल मार्च महीने में नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ने इस फैसले को मंजूरी दे दी। जो आधिकाकिर तौर पर एक मई को प्रभावी हुई और 14 मई को पूरी हुई।

डीमर्जर से शेयर धारकों को फायदा या नुकसान
रेमंड का शेयर प्राइस गिरने से शेयर धारक को किसी भी तरह से कोई नुकसान नहीं हो सकता है। बता दें कि शेयर होल्डर्स ने उस मूल्य को नहीं खोया है, यह केवल एक एक तरीके से दूसरे बास्केट में चला गया है। यदि किसी शेयर धारकों ने रिकॉर्ड डेट 14 मई तक रेमंड में शेयर रखा है तो उसे लिस्ट के अनुसार रेमंड रियल्टी के शेयर प्राप्त होंगे।

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 15 May 2025, 11:46 AM IST

Advertisement