हिंदी
प्रतीकात्मक छवि (फोटो सोर्स-इंटरनेट)
New Delhi: देश में एक बार फिर सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। 18 कैरेट से लेकर 24 कैरेट तक के सोने के भाव में कमी दर्ज की गई है। 29 अप्रैल की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत घटकर 1,51,070 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई। वहीं, 22 कैरेट सोना 1,38,490 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। इससे पहले दिल्ली के सराफा बाजार में सोने की कीमत 1,800 रुपये यानी करीब 1.15 प्रतिशत गिरकर 1,54,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई थी।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमतों में दबाव देखा जा रहा है। हाजिर सोना 4,586.50 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है। वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और डॉलर की मजबूती ने सोने और चांदी दोनों की कीमतों को प्रभावित किया है। कच्चे तेल के महंगे होने से महंगाई बढ़ने का खतरा रहता है, जिससे ब्याज दरों के लंबे समय तक ऊंचे बने रहने की संभावना बढ़ जाती है।
Gold Price Today: दिल्ली से चेन्नई तक गोल्ड रेट में बदलाव, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा भाव
जब ब्याज दरें बढ़ती हैं, तो बॉन्ड जैसे निवेश विकल्प अधिक आकर्षक हो जाते हैं। ऐसे में निवेशक सोने और चांदी जैसे बिना ब्याज वाले एसेट्स से दूरी बनाने लगते हैं। यही कारण है कि इन कीमती धातुओं की कीमतों पर दबाव देखने को मिल रहा है।
देश के अलग-अलग शहरों में सोने की कीमतों में मामूली अंतर देखा गया है।
दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,51,070 रुपये और 22 कैरेट 1,38,490 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,50,920 रुपये और 22 कैरेट 1,38,340 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।
चेन्नई में 24 कैरेट सोना 1,53,810 रुपये और 22 कैरेट 1,40,990 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।
पुणे और बेंगलुरु में 24 कैरेट सोना 1,50,920 रुपये और 22 कैरेट 1,38,340 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
इसके अलावा अहमदाबाद, भोपाल, जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़ जैसे शहरों में भी कीमतें लगभग इसी स्तर पर बनी हुई हैं।
Gold Price: गोल्ड सिल्वर की कीमतों में बड़ी गिरावट, निवेशकों को लगा झटका, बाजार में मची हलचल
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई है। 29 अप्रैल की सुबह चांदी का भाव घटकर 2,59,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया। इससे एक दिन पहले दिल्ली सराफा बाजार में चांदी की कीमत 6,500 रुपये यानी लगभग 3 प्रतिशत गिरकर 2,44,000 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी की कीमत 73.18 डॉलर प्रति औंस पर है।
Location : New Delhi
Published : 1 May 2026, 8:08 AM IST