Gold Price Today: दिल्ली से चेन्नई तक गोल्ड रेट में बदलाव, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा भाव

30 अप्रैल 2026 को सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। वैश्विक तनाव और शादी सीजन के चलते बाजार में हलचल है। MCX पर गिरावट के बीच दिल्ली, मुंबई, चेन्नई समेत कई शहरों में 22 और 24 कैरेट गोल्ड के नए रेट सामने आए हैं।

Updated : 30 April 2026, 7:47 AM IST
google-preferred

New Delhi: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का सीधा असर सोने की कीमतों पर देखने को मिल रहा है। शादी के सीजन के बीच सोने की मांग भी बढ़ी हुई है, जिससे बाजार में लगातार उतार-चढ़ाव बना है। निवेशक और खरीदार दोनों ही सोने के भाव पर नजर बनाए हैं।

MCX पर सोने के वायदा भाव में गिरावट

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर बुधवार को बाजार खुलने के बाद 24 कैरेट सोने के वायदा भाव में 0.24 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। इस गिरावट के चलते सोने की कीमत में 364 रुपय की कमी आई और यह 1,49,663 रुपय प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। हालांकि दिन के दौरान कीमतों में हल्का सुधार भी देखने को मिला।

Gold Price: सोने में तेजी और चांदी में ठहराव ने बढ़ाई उलझन, जानिये यूपी के सर्राफा बाजार में क्या है रेट?

24 कैरेट सोने की ताजा कीमत

गुडरिटर्न्स वेबसाइट के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत लगभग 1,51,530 रुपय प्रति 10 ग्राम है। वहीं इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के मुताबिक बुधवार सुबह तक 24 कैरेट सोना 1,48,782 रुपय प्रति 10 ग्राम था, जो दोपहर तक बढ़कर 1,48,821 रुपय प्रति 10 ग्राम हो गया।

IBJA के अनुसार कैरेट के हिसाब से सोने के दाम

24 कैरेट सोना: 1,48,821 रुपय प्रति 10 ग्राम
23 कैरेट सोना: 1,48,225 रुपय प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोना: 1,36,320 रुपय प्रति 10 ग्राम
18 कैरेट सोना: 1,11,616 रुपय प्रति 10 ग्राम
14 कैरेट सोना: 87,060 रुपय प्रति 10 ग्राम

ये दरें शुद्धता के आधार पर तय की जाती हैं और बाजार की स्थिति के अनुसार बदलती रहती हैं।

देश के प्रमुख शहरों में आज का गोल्ड रेट

भारत के अलग-अलग शहरों में सोने के दाम में मामूली अंतर देखने को मिल रहा है।

दिल्ली: 22 कैरेट - 1,41,040 रुपय | 24 कैरेट - 1,53,850 रुपय

मुंबई: 22 कैरेट - 1,40,890 रुपय | 24 कैरेट - 1,53,700 रुपय

अहमदाबाद: 22 कैरेट - 1,40,940 रुपय | 24 कैरेट - 1,54,480 रुपय

चेन्नई: 22 कैरेट - 1,42,310 रुपय | 24 कैरेट - 1,55,250 रुपय

कोलकाता: 22 कैरेट - 1,40,890 रुपय | 24 कैरेट - 1,53,700 रुपय

हैदराबाद: 22 कैरेट - 1,40,890 रुपय | 24 कैरेट - 1,53,700 रुपय

जयपुर, लखनऊ, चंडीगढ़: 22 कैरेट - 1,41,040 रुपय | 24 कैरेट - 1,53,850 रुपय

भोपाल: 22 कैरेट - 1,40,940 रुपय | 24 कैरेट - 1,54,480 रुपय

Gold Price: सोने के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड 1.55 लाख के करीब, जानें आज के ताजा भाव

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

कमोडिटी विशेषज्ञ अजय केडिया के अनुसार आने वाले दो से तीन महीनों में सोना 3450 डॉलर से 4100 डॉलर के दायरे में कारोबार कर सकता है। इसके बाद इसमें एक बड़ी तेजी आने की संभावना है, जिसमें कीमतें 8000 डॉलर तक जा सकती हैं।

ऑल टाइम हाई का रिकॉर्ड

भारत में सोने ने जनवरी 2026 में अपना अब तक का उच्चतम स्तर छुआ था, जब इसकी कीमत लगभग 1.8 लाख रुपय प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई थी। यह रिकॉर्ड अब भी निवेशकों के लिए एक महत्वपूर्ण संकेत बना हुआ है।

Location :  New Delhi

Published :  30 April 2026, 7:47 AM IST

Related News

Advertisement