Gold Price: सोने में तेजी और चांदी में ठहराव ने बढ़ाई उलझन, जानिये यूपी के सर्राफा बाजार में क्या है रेट?

उत्तर प्रदेश के सर्राफा बाजार में 28 अप्रैल 2026 को सोने की कीमतों में तेज उछाल देखने को मिल रहा है, जहां 24 कैरेट सोना 1.49 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पार कर गया। वहीं चांदी 2.70 लाख रुपये प्रति किलो पर स्थिर दिख रही। विशेषज्ञों के मुताबिक बाजार में यह बदलाव वैश्विक संकेतों और मुनाफावसूली के कारण आया है।

Updated : 28 April 2026, 7:52 AM IST
google-preferred

Lucknow: उत्तर प्रदेश के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने और चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। पिछले कुछ दिनों से जारी अस्थिरता के बीच आज सोने की कीमतों में बढ़त दर्ज की गई, जबकि चांदी के दाम स्थिर बने रहे। ऐसे में खरीदारी करने से पहले ताजा रेट जानना बेहद जरूरी हो गया है।

24 कैरेट सोना हुआ महंगा

राज्य के प्रमुख शहरों जैसे लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, अयोध्या, गोरखपुर, कानपुर, वाराणसी और आगरा में 24 कैरेट सोने की कीमत बढ़कर 1,49,680 रुपय प्रति 10 ग्राम हो गई है। सुबह के समय ही सोने के भाव में तेजी देखी गई, जिससे बाजार में हलचल बढ़ गई है।

Gold Price Today: अक्षय तृतीया के बाद सोना लगातार दूसरे दिन सस्ता, चांदी भी लुढ़की, जानें ताजा भाव

22 कैरेट गोल्ड का भी बढ़ा दाम

अगर आप 22 कैरेट सोना खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आपको थोड़ा ज्यादा खर्च करना पड़ सकता है। मंगलवार को 22 कैरेट सोने की कीमत 1,42,550 रुपय प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई। यानी दोनों ही कैटेगरी में सोने के दाम में उछाल दर्ज किया गया है।

चांदी की कीमत में स्थिरता

सोने के मुकाबले चांदी की कीमत में फिलहाल कोई बड़ा बदलाव नहीं देखा गया है। मंगलवार सुबह तक चांदी 2,70,000 रुपय प्रति किलोग्राम पर स्थिर बनी हुई है। इससे साफ है कि चांदी के बाजार में फिलहाल ठहराव का माहौल है।

क्यों बदल रहे हैं दाम?

विशेषज्ञों के अनुसार, सोने की कीमतों में हालिया उतार-चढ़ाव की मुख्य वजह मुनाफावसूली और कमजोर भौतिक मांग है। तेजी के बाद निवेशकों ने मुनाफा बुक किया, जिससे बाजार में दबाव बना। वहीं, खरीदारी में कमी आने से भी कीमतों पर असर पड़ा है।

Gold Price: सोने के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड 1.55 लाख के करीब, जानें आज के ताजा भाव

ग्लोबल संकेतों का असर

सोना-चांदी की कीमतें इस समय अंतरराष्ट्रीय बाजार और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के फैसलों पर काफी हद तक निर्भर हैं। वैश्विक आर्थिक संकेतों के चलते निवेशकों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है, जिसका सीधा असर घरेलू बाजार पर भी दिखाई दे रहा है।

खरीदारी से पहले करें जांच

अगर आप सोना या चांदी खरीदने की सोच रहे हैं, तो पहले अपने शहर के ज्वेलर्स से ताजा भाव जरूर पता कर लें। कीमतें दिनभर में बदल सकती हैं, इसलिए अपडेटेड रेट पर ही खरीदारी करना बेहतर रहेगा।

Location :  Lucknow

Published :  28 April 2026, 7:52 AM IST

Advertisement