हिंदी
अमेरिकी कंपनी द्वारा निर्मित एक एआई टूल के कारण यूरोप से लेकर भारतीय शेयर बाजार में भारी घबराहट है। गुरूवार को इस टूल के कारण भारतीय आईटी कंपनियों के शेयर लाल रंग में दिखाई दिये। इस रिपोर्ट में जानिये इस टूल के बारे में
एक नया AI टूल बना शेयर बाजार में हलचल का कारण फोटो सोर्स- इंटरनेट)
New Delhi: अमेरिकी आईटी कंपनी एंथ्रोपिक द्वारा बनाये गये एक नये AI टूल के कारण ग्लोबल स्टॉक मार्केट में भारी हलचल है। इस टूल के कारण भारतीय आईटी कंपनियों के शेयर बाजार में बुधवार को गिरावट देखी गई और आज दूसरे दिन गुरूवार को भी टेक कंपनियों में अब तक घबराहट है। एंथ्रोपिक का एआई टूल-क्लाउड कोवर्क का नया अनुभव देने वाला है, जिससे कई आईटी कंपनियों की घबराहट बढ़ती जा रही है।
अमेरिकी कंपनी एंथ्रोपिक का कहना है कि उसका नया AI टूल-क्लाउड कोवर्क जानकारी देने के साथ-साथ खुद काम करने में भी सक्षम है। इसके अलावा यह रेगुलर लीगल कामों जैसे कॉन्ट्रैक्ट चेक, नॉन-डिस्क्लोजर एग्रीमेंट रिव्यू, लीगल समरी, सॉफ्टवेयर संबंधी कार्य और ड्राफ्ट बनाने जैसे कामों का बोझ कम करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
एंथ्रोपिक ने अपने इस एआई टूल को सबसे पहले 12 जनवरी को लॉंच किया था लेकिन मार्केट में उतारने के बाद टेक कंपनियों में तब इसे ज्यादा गंभीरता से नहीं लिया और बाजार में ज्यादा हलचल नहीं देखी गई। इसके बाद एंथ्रोपिक ने 30 जनवरी को इसका अगला वर्जन और इसमें नया प्लगिन लॉंच किया। इस वर्जन की खासियत यह है कि यह प्री-रिकार्डेड दिशा-निर्देशों पर काम कर सकता है। इसमें कई तरह के कार्य शामिल है। निर्देश मिलने पर यह टूल संबंधित कार्यों को करता है।
AI का असर, जानिए इसका पूरा सच(फोटो सोर्स- इंटरनेट)
बताया जाता है कि कंपनी के AI असिस्टेंट क्लाउड का हिस्सा होने के कारण इन-हाउस लीगल टीमों के लिए एक प्लगइन की तरह काम करता है। लीगल की ही तरह अन्य सेक्टर के लिये भी इसमें अलग-अलग प्लगिन मौजूद हैं।
जानकारी के मुताबिक एंथ्रोपिक ने यह एआई टूल खासकर कॉर्पोरेट लीगल टीमों के लिए तैयार किया है। इसे अब यूरोपीय लीगल सॉफ्टवेयर कंपनियों, अमेरिकी टेक्नोलॉजी फर्मों और भारतीय IT कंपनियों व स्टॉक्स को बेचा जा रहा है।
भारत समेत ग्लोबल मार्केट में इसकी बढ़ती हिस्सेदारी और कार्य करने के तरीके ने आईटी कंपनियों कि चिंताएं बढ़ा दी है। इन कंपनियों की असली चिंता यह है कि मैनपावर समेत तमाम सॉफ्टवेयरों के जरिये होने वाले काम अब इस एआई टूल के जरिये हो सकेंगे।
No related posts found.