हिंदी
उत्तर प्रदेश सरकार ने 34 पुलिस उपाधीक्षकों और सहायक पुलिस आयुक्तों की नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। महराजगंज, अयोध्या, झांसी, मिर्जापुर, गाजीपुर, प्रयागराज, लखनऊ सहित कई जिलों में अधिकारियों की पोस्टिंग बदल दी गई है। डाइनामाइट न्यूज़ पर देखिये सभी तबादलों की पूरी सूची
34 जनपदों में नवनियुक्त डीएसपी की तैनाती
Lucknow: उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए 34 पुलिस उपाधीक्षकों (DSP) और सहायक पुलिस आयुक्तों की नई तैनातियों के आदेश जारी कर दिए हैं। इन अधिकारियों को राज्य के विभिन्न जिलों और कमिश्नरेट क्षेत्रों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। यह कदम प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
जारी सूची के अनुसार, बसंत सिंह को महराजगंज का पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया है, जबकि संकल्प दीप कुशवाहा को एटा में तैनाती दी गई है। प्रतिज्ञा सिंह को बांदा और नारायण दत्त मिश्रा को बहराइच का नया DSP नियुक्त किया गया है। अयोध्या में मयंक मिश्र, सुलतानपुर में ऋतिक कपूर, और अयोध्या के पड़ोसी जिले सिद्धार्थनगर में रोहिनी यादव की तैनाती की गई है। कमिश्नरेट सिस्टम वाले जिलों में भी बदलाव किए गए हैं। लखनऊ में शशि प्रकाश मिश्रा को सहायक पुलिस आयुक्त बनाया गया है, जबकि आगरा में हरेकृष्ण शर्मा और प्रयागराज कमिश्नरेट में अरुण पाराशर को जिम्मेदारी दी गई है।
महराजगंज में ब्लैक स्कॉर्पियो को लेकर चौकी प्रभारी सस्पेंड, SP का आदेश न मानने पर बड़ी कार्रवाई
बसंत सिंह को महराजगंज का पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया
संकल्प दीप कुशवाहा को एटा का पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया
प्रतिज्ञा सिंह को बांदा का पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया
नारायण दत्त मिश्रा को बहराइच का पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया
मंयक मिश्र को अयोध्या का पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया
शशि प्रकाश मिश्रा को लखनऊ का सहायक पुलिस आयुक्त बनाया गया
ऋतिक कपूर को पुलिस उपाधीक्षक सुलतानपुर,
हरेकृष्ण शर्मा को आगरा का सहायक पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट बनाया गया
अभिमन्यु त्रिपाठी को खीरी का पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया
पीयूष कुमार पाण्डेय को झांसी का पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया
क्रिश राजपूत को मऊ का पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया
गायत्री यादव को मिर्जापुर का पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया
मनोज कुमार गंगवार को औरेया का पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया
सुधीर सिंह को मेरठ का पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया
जयन्त यादव को कुशीनगर का पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया
रोहिनी यादव को सिद्धार्थनगर का पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया
प्रभा पटेल को हरदोई का पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया
आकृति पटेल को पीलीभीत का पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया
अभय कुमार वर्मा को फतेहगढ़ का पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया
अभिषेक कुमार को सीतापुर का पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया
अनुभव राजर्षि को गाजीपुर का पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया
आकांक्षा गौतम को बिजनौर का पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया
शुभम वर्मा को शाहजहांपुर का पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया
अमित कुमार को संतकबीरनगर का पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया
देशराज सिंह को बलिया का पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया
दीपशिखा को मैनपुरी का पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया
कुलदीप सिंह यादव को बस्ती का पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया
अरूण पाराशर को प्रयागराज का सहायक पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट बनाया गया
अवनीश कुमार सिंह को इटावा का पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया
शशांक श्रीवास्तव को बुलंदशहर का पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया
गौरव उपाध्याय को महोबा का पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया
अपूर्व पाण्डेय को वाराणसी का सहायक पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट बनाया गया
विनी सिंह को उन्नाव का पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया
प्रशिक्षण के बाद नए पुलिस उपाधीक्षक को मिली तैनाती, जानें महराजगंज की कमान किसके हाथ?