डाइनामाइट न्यूज़ से एक्सक्लूसिव बातचीत में नवागत डीएम बोलें-रोजगार के नए अवसर पैदा किए जाएंगे

महराजगंज के 42वें जिलाधिकारी के रूप में गौरव सिंह सोगरवाल ने कार्यभार संभाल लिया है। डाइनामाइट न्यूज से खास बातचीत में उन्होंने विकास, रोजगार और जनसुनवाई को लेकर अपनी प्राथमिकताएं साझा कीं।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 6 May 2026, 2:05 PM IST
google-preferred

Maharajganj: जनपद को नया प्रशासनिक नेतृत्व मिल गया है। आईएएस अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने बुधवार को जिले के 42वें जिलाधिकारी के रूप में औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार संभालने के साथ ही उन्होंने जिले के समग्र विकास, बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था और आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान को अपनी प्राथमिकता बताया।

डाइनामाइट न्यूज से एक्सक्लूसिव बातचीत में जिलाधिकारी सोगरवाल ने स्पष्ट किया कि उनकी प्राथमिकता जनपद में विकास योजनाओं को गति देना और रोजगार के नए अवसर सृजित करना होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के साथ समन्वय स्थापित कर महराजगंज में नए प्रोजेक्ट लाने का प्रयास किया जाएगा जिससे स्थानीय युवाओं को लाभ मिल सके।

पदभार ग्रहण करने के दौरान गिनाई जिम्मेदारी

पंचायत स्तर की व्यवस्थाओं पर भी उन्होंने विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि गांवों के विकास के बिना जिले का समग्र विकास संभव नहीं है, इसलिए पंचायतों को और मजबूत करने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने अगले वर्ष प्रस्तावित विधानसभा चुनावों को लेकर भी अपनी तैयारी का संकेत देते हुए कहा कि चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना प्रशासन की जिम्मेदारी होगी।

जनसुनवाई व्यवस्था को और प्रभावी बनाने पर जोर देते हुए डीएम ने कहा कि आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। साथ ही मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर जिले की रैंकिंग सुधारने के लिए भी विशेष प्रयास किए जाएंगे, ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।

2017 बैच के अधिकारी

अगर बात करें उनके व्यक्तिगत और शैक्षणिक पृष्ठभूमि की तो गौरव सिंह सोगरवाल मूल रूप से राजस्थान के निवासी हैं और 2017 बैच के यूपी कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। उन्होंने भारती विद्यापीठ पुणे से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, दिल्ली से पब्लिक मैनेजमेंट में एमए की डिग्री प्राप्त की है। तकनीकी और प्रबंधन दोनों क्षेत्रों की मजबूत समझ उनकी प्रशासनिक कार्यशैली में झलकती है।

महराजगंज में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, प्रशासन मौन

महराजगंज में सीडीओ के रूप में दी सेवाएं

गौरतलब है कि सोगरवाल इससे पहले वर्ष 2023 में महराजगंज में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) के पद पर भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं, जिससे उन्हें जिले की भौगोलिक, सामाजिक और प्रशासनिक स्थिति का अच्छा अनुभव है।

 

Location :  maharajganj

Published :  6 May 2026, 1:12 PM IST

Advertisement