अंतरिक्ष का मिशन छोड़ा, फिर बने IPS: जानिए पटना के उस जांबाज SP की दास्तान, जिनका वायरल वीडियो मचा रहा है तहलका

पटना के डाकबंगला चौराहे पर उग्र भीड़ के सामने पुलिसकर्मियों को कड़क हिदायत देने वाले SP संकेत कुमार की कहानी बेहद प्रेरणादायक है। इसरो में वैज्ञानिक रहे संकेत कुमार ने तीन असफलताओं के बाद UPSC में 105वीं रैंक हासिल कर खाकी वर्दी पहनी।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 23 July 2026, 4:56 PM IST
google-preferred

Patna: पटना के डाकबंगला चौराहे पर NEET विरोध प्रदर्शन के दौरान उग्र भीड़ के आगे डटकर खड़े रहने और अपनी टीम का हौसला बढ़ाते हुए ‘अगर पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं छोड़ूंगा’ कहने वाले आईपीएस अधिकारी संकेत कुमार इस समय चर्चा के केंद्र में हैं।

पटना वेस्ट के एसपी पद पर तैनात संकेत कुमार का यह आक्रामक अंदाज रातों-रात सोशल मीडिया पर छा गया। हालांकि, खाकी वर्दी में दिखने वाले इस सख्त मिजाज अधिकारी का पिछला सफर किसी भी युवा के लिए बेहद प्रेरणादायक है, जो अंतरिक्ष विज्ञान से शुरू होकर भारतीय पुलिस सेवा तक पहुँचता है।

NIT पटना से ISRO वैज्ञानिक बनने का सपना हुआ पूरा

बिहार के दरभंगा जिले के रहने वाले संकेत कुमार बचपन से ही मेधावी थे। शुरुआती पढ़ाई गाँव-शहर से करने के बाद उन्होंने एनआईटी (NIT) पटना से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बी.टेक की डिग्री हासिल की।

यूपी में आईपीएस अफसरों के तबादले, पुलिस कप्तान भी बदले गये; देखिये सूची

उनकी काबिलियत का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पढ़ाई पूरी होते ही देश की सबसे प्रतिष्ठित संस्था 'भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन' (ISRO) में वैज्ञानिक के रूप में उनका चयन हो गया। साल 2017 से 2018 के बीच उन्होंने श्रीहरिकोटा स्थित इसरो केंद्र में बतौर वैज्ञानिक सेवाएं दीं।

तीन असफलताओं से नहीं मानी हार

अंतरिक्ष और विज्ञान की दुनिया में खुद को साबित करने के बाद भी संकेत कुमार के मन में देश की जमीनी समस्याओं से जुड़कर सेवा करने की तड़प थी। इसी सोच के साथ उन्होंने इसरो की नौकरी के साथ ही सिविल सेवा परीक्षा (UPSC) की तैयारी शुरू कर दी।

यह राह आसान नहीं थी; लगातार तीन प्रयासों में उन्हें असफलता का सामना करना पड़ा। लेकिन हार न मानने के अपने इरादे के बदौलत उन्होंने चौथे प्रयास (UPSC 2021) में ऑल इंडिया 105वीं रैंक हासिल कर अपनी काबिलियत का परचम लहराया।

‘एक मंत्री के इस्तीफे से सरकार नहीं गिरेगी’: दिल्ली के छात्रों के दर्द पर झलके अन्ना के आंसू, शुरू किया मौन व्रत

अब पटना में संभाल रहे हैं कानून-व्यवस्था

2022 बैच के आईपीएस अधिकारी बनकर संकेत कुमार को अपना होम कैडर बिहार ही मिला। बिक्रमगंज और सारण में अपनी सख्त प्रशासनिक छाप छोड़ने के बाद जून 2026 में उन्हें पटना वेस्ट के एसपी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई। वैज्ञानिक सोच और कड़क प्रशासनिक रवैये का ही परिणाम है कि वे कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मोर्चे पर खुद सबसे आगे खड़े नजर आते हैं।

Location :  Patna

Published :  23 July 2026, 4:56 PM IST

Related News

Advertisement