हिंदी
सीएम योगी ने पुस्तकालय निर्माण का दिया आश्वासन (सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़)
Chandauli: उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक लावारिस ट्रक से 7,200 शीशी अवैध कोडीन युक्त कफ सिरप बरामद किया है। रिंग रोड स्थित कोरी अंडरपास के पास खड़े संदिग्ध ट्रक की तलाशी के दौरान पुलिस को लगभग 15 लाख रुपये मूल्य की नशीली दवा की खेप मिली। बरामदगी के बाद पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार ट्रक में ऊपर की ओर मुर्गी के दाने की 20 बोरियां रखी गई थीं। इनके नीचे छिपाकर 72 पेटियों में कुल 7,200 शीशी कोडीन युक्त कफ सिरप रखा गया था। तलाशी के दौरान ट्रक के केबिन से एक जीपीएस डिवाइस भी बरामद हुई है, जिससे तस्करी के पूरे नेटवर्क का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
Chandauli: आखिर NH-19 पर कैसे फेल हुआ कंट्रोल? बेकाबू ट्रक की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत
बरामद कफ सिरप की जांच ड्रग इंस्पेक्टर की मौजूदगी में कराई गई। दवा के नमूने जन विश्लेषक प्रयोगशाला, लखनऊ भेजे गए हैं, ताकि उसकी पुष्टि की जा सके। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
प्रारंभिक जांच में ट्रक का पंजीकरण फिरोजाबाद का पाया गया है। पुलिस वाहन स्वामी की पहचान करने के साथ यह भी पता लगाने में जुटी है कि नशीली दवा की यह खेप कहां से लाई गई थी और किस स्थान पर पहुंचाई जानी थी। पूरे तस्करी नेटवर्क की जांच की जा रही है।
क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मामले में एनडीपीएस एक्ट सहित अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।
Location : Chandauli
Published : 23 July 2026, 5:33 PM IST