महराजगंज बॉर्डर पर SSB-पुलिस ने रोकी कार, तलाशी ली तो निकले 2,283 नशीले इंजेक्शन! दो आरोपी गिरफ्तार
महराजगंज के नौतनवा में भारत-नेपाल सीमा से सटे इलाके में एसएसबी और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नशीली दवाओं की बड़ी खेप बरामद की है। बैरियहवा पुल के पास घेराबंदी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से 2,283 प्रतिबंधित इंजेक्शन, एक स्विफ्ट कार, दो एंड्रॉयड मोबाइल और 980 रुपये नकद बरामद हुए। पुलिस अब सप्लाई नेटवर्क की कड़ियां खंगाल रही है।