हिजाब विवाद से मची सियासी हलचल: नीतीश कुमार का वीडियो वायरल, जानिए पूरा मामला

पटना में नियुक्ति पत्र वितरण के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एक वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में महिला डॉक्टर के हिजाब को लेकर किए गए कथित व्यवहार पर RJD और कांग्रेस ने कड़ा विरोध जताया है और सीएम से इस्तीफे की मांग की है।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 15 December 2025, 7:50 PM IST
google-preferred

Patna: बिहार की सियासत में एक बार फिर उबाल आ गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे लेकर विपक्ष ने जोरदार हमला बोला है। वीडियो सामने आने के बाद महिलाओं की सुरक्षा, मुख्यमंत्री के व्यवहार और उनकी सोच को लेकर तीखी बहस छिड़ गई है।

हिजाब हटाने की कोशिश?

पटना में आयुष चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र बांटने के कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एक वीडियो इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। इस वीडियो में सीएम नीतीश कुमार ऐसा कुछ करते नजर आ रहे हैं। जिसे लेकर विपक्षी दलों ने कड़ी आपत्ति जताई है। वीडियो में दिख रहा है कि नियुक्ति पत्र लेने आई एक महिला डॉक्टर के साथ सीएम का व्यवहार सवालों के घेरे में आ गया है। आरोप है कि इस दौरान नीतीश कुमार ने महिला का हिजाब हटाने की कोशिश की।

Bihar News: दरभंगा के विधायक को मिली बड़ी जिम्मेदारी, संजय सरावगी बने बिहार के बीजेपी अध्यक्ष

नीतीश 100 फीसदी संघी : राष्ट्रीय जनता दल

यह वीडियो राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की ओर से सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। वीडियो सामने आते ही राजनीतिक हलकों में हड़कंप मच गया। आरजेडी ने न सिर्फ मुख्यमंत्री के इस व्यवहार की आलोचना की। उनकी मानसिक स्थिति पर भी सवाल उठा दिए। पार्टी ने तीखा तंज कसते हुए कहा आरजेडी ने अपने बयान में कहा कि यह क्या हो गया है नीतीश जी को? क्या उनकी मानसिक स्थिति अब बिल्कुल दयनीय हो चुकी है या फिर नीतीश बाबू अब 100 फीसदी संघी हो चुके हैं? आरजेडी का आरोप है कि मुख्यमंत्री का यह व्यवहार न सिर्फ एक महिला के सम्मान के खिलाफ है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dynamite News (@dynamitenews)

कांग्रेस ने किया हमला

वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस ने भी इस मामले में नीतीश कुमार पर जोरदार हमला बोला। कांग्रेस ने अपने बयान में कहा कि ये बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं। इनकी बेशर्मी देखिए। एक महिला डॉक्टर जब अपना नियुक्ति पत्र लेने आई तो नीतीश कुमार ने उसका हिजाब खींच लिया। बिहार के सबसे बड़े पद पर बैठा हुआ आदमी अगर सरेआम ऐसी नीच हरकत करेगा तो सोचिए राज्य में महिलाएं कितनी सुरक्षित होंगी। मुख्यमंत्री को अपने पद पर बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। नीतीश कुमार को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए।

Location : 
  • Patna

Published : 
  • 15 December 2025, 7:50 PM IST