बिहार का अजीबोगरीब मामला: शादी में मटन की जगह चिकन मिलने पर चले लाठी-डंडे, अस्पताल पहुंचे मेहमान

बिहार के सहरसा में निकाह के दौरान मटन की जगह चिकन परोसने पर दूल्हा-दुल्हन के परिवारों में खूनी झड़प हो गई। लाठी-डंडे चलने से बारात के 7 लोग गंभीर रूप से घायल होकर अस्पताल पहुंचे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 11 July 2026, 8:31 AM IST
google-preferred

Saharsa: बिहार के सहरसा जिले से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी की खुशियां पल भर में चीख-पुकार और हंगामे में बदल गईं। दरअसल, निकाह समारोह के दौरान मेहमानों के खाने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हुआ।

बताया जा रहा है कि लड़की पक्ष ने दावत में मटन (बकरे का मीट) खिलाने का वादा किया था, लेकिन जब बारात खाने की टेबल पर बैठी, तो मटन की जगह चिकन (मुर्गे का मीट) परोस दिया गया। इस बात से नाराज बरातियों ने जैसे ही आपत्ति जताई, दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई और देखते ही देखते निकाह का मंडप जंग का मैदान बन गया।

राजनपुर गांव में लात-घूंसों के साथ चले लाठी-डंडे

यह पूरी घटना सहरसा जिले के महिशी ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले राजनपुर गांव की है। जानकारी के मुताबिक, सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद क्षेत्र के बलुआपार (वार्ड संख्या 12) के रहने वाले मोहम्मद अनवर के बेटे मोहम्मद अब्दुल्ला उर्फ चंद का निकाह राजनपुर गांव के मोहम्मद जावेद की बेटी से तय हुआ था।

गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे निकाह की सभी रस्में बेहद शांतिपूर्ण और खुशनुमा माहौल में संपन्न हुईं। इसके बाद जैसे ही मेहमान भोजन करने पहुंचे, खाने के मेन्यू को लेकर दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। बात इतनी बढ़ी कि दोनों ओर से लाठियां, घूंसे और धारदार हथियार निकल आए, जिससे कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

बिहार में ‘होम डिलीवरी’ की थी तैयारी? जानिए देवरिया में पकड़े गए ई-रिक्शा और शराब तस्कर का पूरा सच

दूल्हा पक्ष के सात से अधिक लोग अस्पताल में भर्ती

इस हिंसक झड़प में दूल्हा पक्ष के सात से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों की पहचान आशिक, इरफान, हसन, अब्बास, जब्बार, आतिफ और महबूब के रूप में की गई है। सभी घायलों को आनन-फानन में इलाज के लिए नजदीकी सिमरी बख्तियारपुर उपमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

दूल्हे के चाचा मोहम्मद इरफान ने आरोप लगाया कि मटन की जगह चिकन परोसने पर जब हमने बात की, तो पहले मामला शांत हो गया था। लेकिन कुछ ही देर बाद दुल्हन पक्ष के लोगों ने अचानक लाठी-डंडों से पूरी बारात पर हमला कर दिया, जिसमें उनके लोग लहूलुहान हो गए।

बिहार में ‘ज्योति मौर्य’ जैसा कांड? पढ़ा-लिखाकर जिस पत्नी को बनाया काबिल, उसने ही 21 लाख लूटकर पति को भिजवाया जेल

मामले की तफ्तीश में जुटी सहरसा पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही सहरसा जिला पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, इस मारपीट में दुल्हन पक्ष के भी कुछ लोगों को चोटें आई हैं। पुलिस अधिकारी अब दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर रहे हैं और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि लिखित शिकायत, गवाहों के बयानों और साक्ष्यों के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, इस घटना के बाद से दोनों परिवारों के बीच भारी तनाव बना हुआ है।

Location :  Saharsa

Published :  11 July 2026, 8:30 AM IST

Related News

Advertisement