बिहार में ‘होम डिलीवरी’ की थी तैयारी? जानिए देवरिया में पकड़े गए ई-रिक्शा और शराब तस्कर का पूरा सच

देवरिया के श्रीरामपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने ई-रिक्शा से बिहार ले जाई जा रही 10 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया। कुल 86.4 लीटर शराब जब्त की गई।

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 10 July 2026, 5:26 PM IST
google-preferred

Deoria: अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत देवरिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना श्रीरामपुर पुलिस ने बिहार ले जाई जा रही 10 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शराब से लदे ई-रिक्शा को भी कब्जे में ले लिया है।

सूचना पर हुई कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) सुनील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी भाटपार रानी मनोज कुमार के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम संदिग्ध वाहन एवं व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर बंकुल पुल के पास टोला अहिबरन राय के समीप कार्रवाई की गई।

Deoria News: युवक की हत्या के मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 8 आरोपी गिरफ्तार, एक की तलाश जारी

ई-रिक्शा से मिली 10 पेटी शराब

तलाशी के दौरान बिहार नंबर के ई-रिक्शा (BR-29 ER-5983) से 8PM ब्रांड की 10 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस के अनुसार, इसमें 180 मिलीलीटर के 480 पाउच, यानी कुल 86.4 लीटर शराब बरामद की गई।

बिहार का तस्कर गिरफ्तार

मौके से पुलिस ने संदीप कुमार माझी (27) निवासी सिकुआरा गांव, थाना नौतन, जिला सिवान (बिहार) को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने शराब को बिहार ले जाने की बात स्वीकार की।

Deoria: तिरंगे में लिपटने से पहले ही रो पड़ा रामपुर चंद्रभान, असम राइफल्स के जवान सत्येंद्र सिंह को नम आंखों से विदाई

आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज हुआ मुकदमा

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत थाना श्रीरामपुर में मुकदमा दर्ज कर लिया है। बरामद शराब और ई-रिक्शा को कब्जे में लेकर मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Location :  Deoria

Published :  10 July 2026, 5:26 PM IST

Advertisement