Deoria News: युवक की हत्या के मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 8 आरोपी गिरफ्तार, एक की तलाश जारी

देवरिया के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के नौतन हथियागढ़ गांव में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। चाकूबाजी की इस घटना में राजू शर्मा नामक युवक की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन लोग घायल हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 10 July 2026, 5:45 PM IST
google-preferred

Deoria: देवरिया के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के नौतन हथियागढ़ गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। चाकूबाजी में एक युवक की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घटना के बाद पूरे गांव में तनाव का माहौल है और एहतियातन भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

दो पक्षों के बीच में हिंसक विवाद

बताया जा रहा है कि 3 जुलाई की सुबह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों ओर से मारपीट व चाकूबाजी शुरू हो गई। इस दौरान राजू शर्मा की मौत हो गई, जबकि करीब आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का उपचार अस्पताल में चल रहा है।

ये भी पढ़ें - Deoria: तिरंगे में लिपटने से पहले ही रो पड़ा रामपुर चंद्रभान, असम राइफल्स के जवान सत्येंद्र सिंह को नम आंखों से विदाई

8 आरोपी गिरफ्तार


घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। गांव में किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

वहीं, ग्रामीणों का आरोप है कि इतनी बड़ी घटना होने के बावजूद न तो जिलाधिकारी और न ही पुलिस अधीक्षक गांव पहुंचे। इसे लेकर लोगों में नाराजगी भी देखने को मिल रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और गांव की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

ये भी पढ़ें - Deoria Crime News: खेत से मोटर पंप चुराने वाले अनिकेत और कृष्णा गिरफ्तार, मदनपुर पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा

Location :  Deoria

Published :  10 July 2026, 4:49 PM IST

Related News

Advertisement