हिंदी
कॉमेडियन और एक्टर सुनील ग्रोवर ने नई लैंड रोवर डिफेंडर 130 खरीदी है। 1.41 से 1.82 करोड़ रुपये की इस 8-सीटर लग्जरी SUV में दमदार इंजन, 900mm वॉटर वेडिंग और 5-स्टार सेफ्टी जैसे फीचर्स मिलते हैं।


इंडियन एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता और कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने अपने कार कलेक्शन में एक नई लग्जरी SUV शामिल कर ली है। सुनील ग्रोवर ने हाल ही में Land Rover Defender 130 खरीदी है, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। (Img- Internet)



सुनील ग्रोवर को मुंबई की सड़कों पर सेंटोरिनी ब्लैक कलर की डिफेंडर 130 के साथ देखा गया। यह SUV अपने विशाल आकार, दमदार रोड प्रजेंस और प्रीमियम लुक के लिए जानी जाती है। भारतीय बाजार में डिफेंडर 130, डिफेंडर लाइनअप की सबसे लंबी और सबसे ज्यादा स्पेस वाली SUV है। (Img- Internet)



इस लग्जरी 4x4 की एक्स-शोरूम कीमत 1.41 करोड़ रुपये से शुरू होकर 1.82 करोड़ रुपये तक जाती है, जो इसे प्रीमियम सेगमेंट की खास पसंद बनाती है। डिफेंडर 130 की सबसे बड़ी खासियत इसकी अतिरिक्त लंबाई है। कंपनी ने इसे डिफेंडर 110 के मुकाबले 340 एमएम तक लंबा बनाया है, जिससे तीसरी पंक्ति में बैठने वालों को बेहतर लेग स्पेस मिलता है। (Img- Internet)



डिजाइन की बात करें तो इसमें राउंड एलईडी हेडलाइट्स, एलईडी डीआरएल, मस्कुलर बोनट, सिग्नेचर एलईडी टेललाइट्स और पीछे दरवाजे पर फुल-साइज स्पेयर व्हील मिलता है। इसकी वॉटर वेडिंग क्षमता 900 एमएम और ग्राउंड क्लीयरेंस 290 एमएम है, जो इसे असली ऑफ-रोडर बनाते हैं। (Img- Internet)



डिफेंडर 130 2+3+3 सीटिंग लेआउट के साथ 8-सीटर कॉन्फिगरेशन में आती है। तीसरी पंक्ति में भी पर्याप्त स्पेस दिया गया है, जो इसे फैमिली SUV के तौर पर परफेक्ट बनाता है। फीचर्स की बात करें तो इसमें 11.4-इंच का पीवी प्रो टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, पैनोरमिक सनरूफ, मेरिडियन साउंड सिस्टम, 3-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, 360-डिग्री कैमरा और 6 एयरबैग्स मिलते हैं। (Img- Internet)



इस SUV को Euro NCAP से 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग भी मिल चुकी है। बूट स्पेस 389 लीटर है, जिसे सीटें फोल्ड कर 2,516 लीटर तक बढ़ाया जा सकता है। डिफेंडर 130 में तीन इंजन विकल्प मिलते हैं। इसमें टेरेन रिस्पॉन्स 2 सिस्टम और ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) मिलता है, जो इसे हर तरह के रास्तों के लिए तैयार बनाता है। सुनील ग्रोवर की यह नई लग्जरी SUV उनके शानदार लाइफस्टाइल और ऑटोमोबाइल पसंद को दर्शाती है। (Img- Internet)
