Viral Video: ‘370 की बिरयानी’ के बाद प्रणित मोरे के शो में नया बवाल, मृत शरीरों पर मजाक सुन भड़के लोग

स्टैंड-अप कॉमेडियन प्रणित मोरे के शो का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद भारी विवाद खड़ा हो गया है। वीडियो में मेडिकल फील्ड से जुड़ी सेजल पवार पुरुषों के मृत शरीरों पर मजाक करती दिख रही हैं, जिस पर नेटिजन्स का गुस्सा फूट पड़ा है।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 11 June 2026, 2:55 PM IST
google-preferred

New Delhi: इन दिनों सोशल मीडिया पर स्टैंड-अप कॉमेडियन प्रणित मोरे के शोज (Pranit More Show) से जुड़े विवाद थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। कुछ ही दिन पहले उनके शो का ‘370 रुपये की बिरयानी’ वाला वीडियो वायरल हुआ था, जिसने इंटरनेट पर कंसेंट और डेटिंग कल्चर को लेकर एक बड़ी बहस छेड़ दी थी।

यह विवाद अभी पूरी तरह शांत भी नहीं हुआ था कि अब उनके शो का एक और नया वीडियो सामने आ गया है, जिसने इंटरनेट पर भारी आक्रोश और नया बवंडर खड़ा कर दिया है।

शवों के गुप्तांगों पर कमेंट सुन भड़के नेटिजन्स

वायरल हो रहे इस नए वीडियो में प्रणित मोरे शो के दौरान ऑडियंस के बीच बैठीं सेजल पवार नाम की एक महिला से बातचीत करते नजर आ रहे हैं। इस बातचीत के दौरान मेडिकल फील्ड से जुड़ीं डॉक्टर सेजल ने हंसते हुए बताया कि वह और उनकी फीमेल कुलीग्स (महिला सहकर्मी) लैब में पुरुषों के मृत शरीरों (Cadavers) के गुप्तांगों के आकार को लेकर आपस में खूब मजाक करती हैं।

जैसे ही इस बातचीत की क्लिप सोशल मीडिया पर आई, लोग बुरी तरह भड़क गए। मंच पर इस तरह की बेहद संवेदनशील और गंभीर बात का सरेआम मजाक उड़ाने और कॉमेडियन द्वारा उस पर आपत्ति जताने के बजाय उसे बढ़ावा देने पर नेटिजन्स ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।

सब्र का बांध टूटा तो कैमरामैन ने सिखाया सबक: वेडिंग फोटोशूट में बार-बार सामने आ रही लड़की का मोबाइल फेंका, वीडियो वायरल

यूज़र्स ने उठाया 'जेंडर बायस' का मुद्दा

एक्स (X - पहले ट्विटर) पर कई यूजर्स ने इस मामले की तुलना हाल ही में हुए हिमांशु जांगरा विवाद से की है। एक यूजर ने गंभीर सवाल उठाते हुए लिखा, "सोचिए अगर यही भद्दा मजाक किसी पुरुष डॉक्टर ने किसी मृत महिला के शरीर को लेकर किया होता, तो अब तक देश भर में हंगामा मच गया होता। उसे तुरंत नौकरी और कॉलेज से निकाल दिया जाता, लेकिन लड़कियों के मामले में ऐसा दोहरा रवैया क्यों?"

वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, "लोग यह सोचकर अपने परिजनों के शवों को मेडिकल कॉलेज में दान करते हैं कि छात्र सीख सकें और समाज का भला हो। लेकिन अगर भावी डॉक्टर्स ही ऐसा घटिया मजाक करेंगे, तो लोग बॉडी डोनेट करना बंद कर देंगे।"

विवाद बढ़ता देख सेजल पवार ने मांगी माफी

इंटरनेट पर हो रहे भारी विरोध और लगातार ट्रोलिंग को देखते हुए सेजल पवार ने पहले तो अपना इंस्टाग्राम हैंडल प्राइवेट कर लिया था, लेकिन बाद में उन्होंने इसे दोबारा पब्लिक करके एक लंबा माफीनामा (Apology Note) शेयर किया। उन्होंने लिखा, "वीडियो को दोबारा देखने के बाद मुझे खुद समझ आया कि लोग मेरी बातों से क्यों नाराज हैं। यह एक बेहद संवेदनशील विषय था और मेरी बातें गलत तरीके से सामने आईं।

हालांकि मेरा इरादा किसी की भावनाओं या मृतकों का अपमान करना नहीं था, लेकिन मैं मानती हूँ कि इरादे से ज्यादा आपकी बात का सामने वाले पर क्या असर पड़ता है, वह मायने रखता है। मैं अपनी बात का कोई बचाव नहीं कर रही, बल्कि इसकी पूरी जिम्मेदारी लेती हूं।" उन्होंने आगे कहा कि एक स्टूडेंट होने के नाते यह उनके लिए सबक की तरह है और भविष्य में वह बहुत सावधानी बरतेंगी।

टैंक खोला तो उड़ गए होश! हरिद्वार में कीलबैक प्रजाति के सांपों का मिला डेरा, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

'370 रुपये की बिरयानी' वाले मामले ने भी बटोरी थीं सुर्खियां

यह नया विवाद ठीक उस घटना के बाद आया है जब इसी शो में हिमांशु जांगरा नाम के एक युवक ने अपनी डेट का किस्सा सुनाते हुए कहा था कि उसने लड़की के खाने पर पैसे खर्च किए थे, इसलिए वह बदले में फिजिकल होने की उम्मीद कर रहा था।

युवक ने मंच पर खुलेआम कहा था, "मैंने सोचा 370 रुपये की बिरयानी खिलाई है तो वसूल तो करूंगा ही।" इस बयान के बाद भी सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना हुई थी और अब सेजल पवार के नए वीडियो ने आग में घी का काम कर दिया है।

Location :  New Delhi

Published :  11 June 2026, 2:55 PM IST

Advertisement