हिंदी
शादी में कैमरामैन का रौद्र रूप (Img- Internet)
New Delhi: सोशल मीडिया की 'दुनिया' में शादियों और पारिवारिक फंक्शन्स के कई मजेदार, भावुक और कभी-कभी हैरान कर देने वाले वीडियो वायरल होते रहते हैं। आजकल इंटरनेट पर ऐसा ही एक वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है, जिसे देखकर लोग दंग रह गए हैं।
मात्र 12 सेकंड की इस वीडियो क्लिप में एक वेडिंग फोटोशूट के दौरान प्रोफेशनल कैमरामैन के सब्र का बांध इस कदर टूटा कि उसने जो कदम उठाया, उसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। इस हैरान करने वाले वाक्ये को देखकर इंटरनेट की पब्लिक तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रही है।
अक्सर शादियों में देखा जाता है कि जब दूल्हा-दुल्हन का ऑफिशियल फोटोशूट चल रहा होता है, तो रिश्तेदार और दोस्त भी अपने स्मार्टफोन निकालकर तस्वीरें खींचने लगते हैं। इस चक्कर में वे कई बार प्रोफेशनल कैमरामैन के आगे-पीछे मंडराने लगते हैं। ऐसा ही कुछ इस वायरल वीडियो में भी देखने को मिला।
रायबरेली में दबंगई की हद, नगर पालिका की जमीन बचाने पर महिला सभासद पर जानलेवा हमला, CCTV वायरल
वीडियो में एक कैमरामैन पूरी शिद्दत और ध्यान से दूल्हा-दुल्हन की परफेक्ट तस्वीरें क्लिक करने के लिए फ्रेम सेट कर रहा होता है। तभी वहाँ खड़ी एक लड़की अपना फोन लेकर कैमरे के बिल्कुल सामने आ जाती है और खुद फोटो खींचने लगती है।
Frustrating moment for every cameraman pic.twitter.com/4wZk165Ha9
— Nand@n (@nandantwts) June 8, 2026
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैमरामैन ने शुरुआत में थोड़ा सब्र दिखाया और लड़की को नजरअंदाज करते हुए अपना काम जारी रखने की कोशिश की। लेकिन जब वह लड़की बार-बार कैमरे के लेंस के आगे अपना फोन अड़ाने लगी, तो प्रोफेशनल कैमरामैन का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया।
वह इस कदर फ्रस्ट्रेट हो गया कि उसने बिना कुछ सोचे-समझे सीधे लड़की के हाथ पर झपट्टा मारा, उसका फोन छीना और उसे दूर हवा में फेंक दिया। अचानक हुए इस हमले से वह लड़की पूरी तरह से शॉक्ड रह गई और वहां मौजूद लोग भी हक्के-बक्के रह गए।
परीक्षा देने आए युवाओं से एआरएम की भिड़ंत का वीडियो वायरल, विभाग में हड़कंप मचा
यह चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर `@nandantwts` नाम के हैंडल से शेयर किया गया है। यूजर ने इसके कैप्शन में लिखा है, "हर कैमरामैन के लिए फ्रस्ट्रेटिंग मोमेंट।" वीडियो के इंटरनेट पर आते ही नेटिजन्स दो धड़ों में बंट गए हैं और इस पर एक बहस छिड़ गई है। कुछ लोग कैमरामैन के गुस्से को पूरी तरह जायज ठहरा रहे हैं, तो कुछ इसे घोर बदतमीजी कह रहे हैं।
एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "यह हर प्रोफेशनल कैमरामैन के दिल का दर्द है!" दूसरे ने कहा, "भाई ने बिल्कुल सही इलाज किया, लोग तमीज भूल जाते हैं।" वहीं, विरोध करने वाले एक यूजर ने लिखा, "कैमरामैन को गुस्सा करने का हक है, लेकिन किसी का महंगा फोन फेंकने की हिम्मत उसने कैसे की?"
Location : New Delhi
Published : 10 June 2026, 11:15 AM IST