रायबरेली में दबंगई की हद, नगर पालिका की जमीन बचाने पर महिला सभासद पर जानलेवा हमला, CCTV वायरल

रायबरेली के मिल एरिया थाना क्षेत्र में नगर पालिका की सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे का विरोध करने पर महिला सभासद सुनीता पाल के घर पर दबंगों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमले का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद, पुलिस की लापरवाही से नाराज शहरभर के सभासदों ने थाने का घेराव कर किया।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 9 June 2026, 7:39 PM IST
google-preferred

Raebareli : रायबरेली मे नगर पालिका की जमीन पर निजी निर्माण कराये जाने से रोकने पर सभासद के ऊपर जानलेवा हमला हुआ है। हमले का सीसीटीवी फूटेज वायरल हुआ है। पुलिस की तरफ से दबंगो पर कार्रवाई न किए जाने से सभासदों ने थाने का घेराव किया है। मामला मिल एरिया थाना इलाके का है। यहां वार्ड नम्बर 5 चक धौराहरा इलाके मे आलोक नाम का दबंग नगर पालिका की जमीन पर निर्माण करा रहा था। वार्ड नम्बर 5 की सभासद सुनीता पाल ने इसकी शिकायत नगर पालिका पालिका अध्यक्ष से की तो दबंगों ने सुनीता को धमकी दे दी।

पुलिस की लापरवाही और राजनीतिक दबाव का आरोप

सभासद सुनीता ने थाना मिल एरिया मे इसकी शिकायत की लेकिन पुलिस ने राजनैतिक दबाव मे कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस की लापरवाही का नतीजा रहा कि आज दबंगों ने सुनीता के घर पर हमला बोल दिया जिसका सीसीटीवी वायरल हुआ है। इस बात से नाराज शहर भर के सभासदों ने थाना मिल एरिया का घेराव किया और चेतावनी दी कि कार्रवाई नहीं हुईं तो शहर की सफाई व्यवस्था ठप्प कस्र देंगे। उधर थाना प्रभारी मिल एरिया के सीयूजी पर फोन करने किया गया लेकिन उन्होने फोन नहीं उठाया।

Location :  raebareli

Published :  9 June 2026, 7:39 PM IST

Advertisement