हिंदी
सोशल मीडिया पर फूटा यूजर्स का गुस्सा (Img: X)
New Delhi: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में जहां मैदान पर खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन और रोमांचक मुकाबले सुर्खियां बटोर रहे हैं, वहीं स्टेडियम से सामने आया एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का बड़ा विषय बन गया है। कुछ सेकंड की यह क्लिप इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है और लोगों के बीच नई बहस छेड़ दी है।
वायरल वीडियो में ऑडियंस में मौजूद दो महिलाएं स्टैंड के पास खड़ी दिखाई दे रही हैं। उनके पीछे बैठा एक बुजुर्ग आदमी हाथ में मोबाइल फोन लिए नजर आता है। वीडियो देखने के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स ने दावा किया कि बुजुर्ग का कैमरा महिलाओं की ओर था और वह उन्हें रिकॉर्ड कर रहा था। यह वीडियो क्लीप देखते ही देखते सोशल मीडिया पर काफी वायरल होने लगा।
वीडियो वायरल होने के बाद इंटरनेट पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई। कई यूजर्स ने इस गलत हरकत पर नाराजगी जताई। कई लोगों का कहना है कि किसी भी व्यक्ति की बिना मर्जी के फोटो या वीडियो बनाना गलत है।
कौन है फीफा वर्ल्ड कप 2026 का सबसे लंबा और सबसे छोटा खिलाड़ी? एक की लंबाई 6 फीट 9 इंच
वहीं कुछ यूजर्स ने यह भी कहा कि वीडियो की पूरी सच्चाई सामने आए बिना किसी पर आरोप लगाना सही नहीं होगा। इसी वजह से इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग राय देखने को मिल रही है।
इस पूरे मामले में सबसे दिलचस्प बात यह है कि वीडियो किस मैच के दौरान रिकॉर्ड किया गया था, इसकी पुष्टि अब तक नहीं हुई। न तो फीफा की ओर से और न ही किसी पुलिस की तरफ से इस मामले पर कोई ऑफिशियल बयान जारी किया गया है।
Location : New Delhi
Published : 16 June 2026, 7:27 PM IST