दिल्ली मेट्रो में स्मार्ट बन रहा था सिरफिरा: चोरी-छिपे बना रहा था फोटो-वीडियो, फिर लड़की ने ऐसे लगाई क्लास

दिल्ली मेट्रो में सफर कर रही लड़की का चोरी-छिपे वीडियो बना रहे शख्स की होशियारी धरी रह गई। वीडियो डिलीट करने के बाद भी लड़की ने 'Recently Deleted' फोल्डर से उसकी चोरी पकड़ ली। पूरी खबर पढ़ें

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 13 August 2026, 1:06 PM IST
google-preferred

New Delhi: दिल्ली मेट्रो को भले ही सफर का एक सुरक्षित जरिया माना जाता हो, लेकिन कुछ लोगों की घटिया हरकतें अक्सर इस माहौल को खराब कर देती हैं। मेट्रो में सामने बैठी लड़की का चुपके से वीडियो बना रहे एक शख्स को लगा कि वह अपनी चालाकी से बच निकलेगा। उसने तुरंत वीडियो डिलीट भी कर दिया, लेकिन लड़की की सूझबूझ के आगे उसकी एक न चली और भरी मेट्रो में उसकी पोल खुल गई।

चुपके से बना रहा था रिकॉर्डिंग, लड़की की पड़ी नजर

घटना तब की है जब प्रवीण्या (@praveenyaaaa) नाम की युवती दिल्ली मेट्रो में सफर कर रही थी। उसी दौरान सामने वाली सीट पर बैठा एक अज्ञात यात्री बिना उसकी अनुमति के मोबाइल से फोटो और वीडियो रिकॉर्ड करने लगा। जैसे ही प्रवीण्या की नजर उस पर पड़ी, वह तुरंत समझ गई कि कुछ गलत हो रहा है।

'Recently Deleted' फोल्डर ने खोल दी सारी चालाकी

प्रवीण्या बिना डरे तुरंत उस शख्स के पास पहुंची और फोन चेक कराने को कहा। पकड़े जाने के डर से उस व्यक्ति ने तेजी दिखाते हुए रिकॉर्डिंग के दौरान ही वीडियो डिलीट कर दिया और बेगुनाह बनते हुए फोन हाथ में थमा दिया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by praveenya (@praveenyaaaa)

Atiq Ahmed: अतीक अहमद के बेटे अदान की LIVE मौत, हादसे का वीडियो वायरल; जांच में जुटी पुलिस

उसे लगा कि सबूत मिट चुका है, लेकिन प्रवीण्या ने दिमाग लगाया और सीधे फोन का 'Recently Deleted' (हाल ही में हटाए गए) फोल्डर खोल लिया। वहां उसकी सारी तस्वीरें और वीडियो मौजूद थे।

भरी मेट्रो में सिखाई तमीज, वीडियो हुआ वायरल

सबूत सामने आते ही वह शख्स डर गया। प्रवीण्या ने उसे सख्त लहजे में समझाया कि बिना इजाजत किसी की भी फोटो या वीडियो बनाना गलत है। प्रवीण्या ने इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए सवाल पूछा, 'क्या महिलाएं कहीं सुरक्षित हैं?' इस वीडियो को अब तक 91 लाख से ज्यादा व्यूज और लाखों लाइक्स मिल चुके हैं।

महिला कोच का विरोध करने वालों को करारा जवाब

यह घटना उन लोगों को भी कड़ा जवाब देती है जो अक्सर मेट्रो में महिलाओं के लिए अलग कोच (Women's Coach) की जरूरत पर सवाल उठाते हैं। इंटरनेट पर लोग लड़की की हिम्मत की जमकर तारीफ कर रहे हैं और कह रहे हैं कि ऐसे मनचलों को सबक सिखाना बेहद जरूरी है।

Location :  New Delhi

Published :  13 August 2026, 1:06 PM IST

Related News

Advertisement