हिंदी
हड़ताल से ठीक पहले बदला पूरा प्लान (Source: Pinterest)
New Delhi: देशभर के बैंक कर्मचारियों की 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित तीन दिन की हड़ताल फिलहाल टल गई है। इंडियन बैंक एसोसिएशन (IBA) और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के बीच रविवार रात हुई बैठक के बाद हड़ताल स्थगित करने का फैसला लिया गया। दोनों पक्षों के बीच कर्मचारियों की प्रमुख मांगों पर बातचीत के लिए हाई लेवल कमेटी बनाने पर सहमति बनी है।
UFBU ने 28, 29 और 30 सितंबर को देशव्यापी बैंक हड़ताल का आह्वान किया था। सबसे अहम मांग बैंकों में 5-Day Working यानी सप्ताह में पांच दिन काम और बाकी शनिवारों को छुट्टी देने की थी। रविवार रात हुई बैठक में इस मुद्दे पर IBA और UFBU की संयुक्त हाई लेवल कमेटी बनाने का फैसला हुआ। यह कमेटी अलग-अलग विकल्पों पर विचार करेगी और संबंधित पक्षों से बातचीत के बाद समाधान निकालने की कोशिश करेगी।
बैंक यूनियनों की आपत्तियों में Performance Linked Incentive यानी PLI स्कीम भी शामिल है। खास तौर पर Scale-4 और उससे ऊपर के अधिकारियों के लिए लागू PLI व्यवस्था में बदलाव को लेकर यूनियनों ने चर्चा की मांग की है। इसके अलावा पेंशन और कर्मचारियों से जुड़े कुछ लंबित मुद्दों पर भी बातचीत होनी है।
हड़ताल के कारण लगातार कई दिनों तक बैंकिंग सेवाओं में संभावित परेशानी को देखते हुए वित्त मंत्रालय ने पहले ही 27 सितंबर, रविवार को सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और Regional Rural Banks को सामान्य रूप से खोलने का फैसला किया था। RBI की मंजूरी के बाद बैंक शाखाओं, ATM-linked branches और Currency Chests को भी उस दिन चालू रखने की व्यवस्था की गई थी।
इसका मकसद ग्राहकों को लगातार छुट्टियों और प्रस्तावित हड़ताल के बीच जरूरी बैंकिंग काम निपटाने का मौका देना था। लेकिन रविवार देर रात हड़ताल स्थगित होने के बाद अब 28 से 30 सितंबर के दौरान प्रस्तावित देशव्यापी बैंक स्ट्राइक से होने वाली शाखा-स्तरीय परेशानी फिलहाल टल गई है।
नहीं। अभी 5-Day Working लागू होने का फैसला नहीं हुआ है। फिलहाल इस मुद्दे पर विचार और बातचीत के लिए हाई लेवल कमेटी बनाई जाएगी। यानी शनिवार की छुट्टी को लेकर अंतिम फैसला आगे की बातचीत और प्रक्रिया के बाद होगा।
Location : New Delhi
Published : 28 September 2026, 8:06 AM IST
Topics : 5 Day Banking bank news Bank Strike Banking Update UFBU