रणबीर कपूर के बाद आलिया का ‘लव एंड वॉर’ लुक वायरल: कुर्सी पर बैठकर दिखाया किलर एटीट्यूड, जानें कब होगी फिल्म रिलीज

Love and War Alia Bhatt First Look: संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' से आलिया भट्ट का पहला पोस्टर रिलीज। स्लिट स्कर्ट, हेडपीस और टोंड एब्स में दिखा बोल्ड अवतार। जानिए फिल्म की रिलीज डेट और स्टारकास्ट।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 25 September 2026, 1:26 PM IST
google-preferred

Mumbai: बॉलीवुड की टैलेंटेड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वे अपने हर रोल में जान फूंक देती हैं। संजय लीला भंसाली की मच-अवेटेड फिल्म 'लव एंड वॉर' से आलिया भट्ट का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। रणबीर कपूर के धांसू लुक के ठीक एक दिन बाद मेकर्स ने आलिया की यह धमाकेदार झलक शेयर की है।

सोशल मीडिया पर पोस्टर साझा करते हुए आलिया ने लिखा, "आग भी, दिलों की जान भी!" पोस्टर आते ही इंटरनेट पर वायरल हो गया है और फैंस उनके इस नए और निडर अंदाज के कायल हो गए हैं।

रेट्रो वाइब्स और किलर टोंड एब्स: कुर्सी पर बैठकर जमाया अपना राज

सामने आए पोस्टर में आलिया भट्ट का लुक बेहद बोल्ड, ग्लैमरस और सधा हुआ नजर आ रहा है। हाई-स्लिट स्कर्ट और सिर पर एलीगेंट हेडपीस पहने आलिया एक रॉयल कुर्सी पर बैठी दिख रही हैं। उनके चेहरे के हाव-भाव और कॉन्फिडेंस पूरे फ्रेम में छा गया है।

असम के दर्द पर पसीजा बॉलीवुड: सलमान खान ने भेजा राहत का सामान, आलिया भट्ट ने भी उठाई आवाज

बैकग्राउंड में दिख रही रेट्रो वाइब्स उनके इस लुक में चार चांद लगा रही है। सबसे ज्यादा ध्यान खींच रहे हैं आलिया के परफेक्ट टोंड एब्स, जिनकी तारीफ करते फैंस थक नहीं रहे हैं।

भंसाली, रणबीर और विक्की की तिकड़ी: 2027 में बड़े पर्दे पर मचेगा गदर

फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी की ग्रैंड सफलता के बाद आलिया भट्ट दोबारा दिग्गज निर्देशक संजय लीला भंसाली के साथ काम कर रही हैं। वहीं रणबीर कपूर अपनी डेब्यू फिल्म 'सांवरिया' (2007) के सालों बाद भंसाली संग दोबारा स्क्रीन शेयर करेंगे।

“चेहरे पर शिकन तक नहीं…” रणबीर कपूर का ये अंदाज देख चौंक जाएंगे आप, ‘Love & War’ का दूसरा पोस्टर OUT

इस पीरियड-ड्रामा फिल्म में विक्की कौशल भी मुख्य भूमिका में हैं, जो पहली बार भंसाली की किसी फिल्म का हिस्सा बने हैं। भंसाली प्रोडक्शंस के बैनर तले बन रही यह भव्य फिल्म 21 जनवरी, 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Location :  Mumbai

Published :  25 September 2026, 1:26 PM IST

Related News

Advertisement