हिंदी
संजय लीला भंसाली की लव एंड वॉर का दूसरा पोस्टर भी आउट (Img: X)
Mumbai: संजय लीला भंसाली की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘लव एंड वॉर’ को लेकर दर्शकों का इंतजार लगातार बढ़ता जा रहा है। फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल जैसे बड़े सितारे लीड रोल में हैं। अब मेकर्स ने फिल्म से रणबीर कपूर का दूसरा पोस्टर भी जारी कर दिया है। पोस्टर सामने आते ही रणबीर का बिल्कुल अलग अंदाज चर्चा में आ गया है।
फिल्म के पहले पोस्टर के बाद अब दूसरा पोस्टर भी रिलीज कर दिया गया है। इसे भंसाली प्रोडक्शन की तरफ से जारी किया गया है। पोस्टर में रणबीर कपूर कार की स्टेयरिंग पर हाथ रखे सामने की तरफ देखते नजर आ रहे हैं। उनका लुक काफी अलग दिखाई दे रहा है। खास बात यह है कि चेहरे पर किसी तरह की घबराहट या शिकन नजर नहीं आती। पोस्टर में रणबीर का अंदाज उनके किरदार को लेकर उत्सुकता बढ़ा रहा है।
ये भी पढ़ें- रुतबा, रौब और खूनी जुनून! ‘Love & War’ का फर्स्ट लुक आउट, रणबीर के इस धांसू अंदाज ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें
‘लव एंड वॉर’ में रणबीर कपूर जिस अवतार में नजर आने वाले हैं, वह उनके अब तक के लुक्स से काफी अलग बताया जा रहा है। पोस्टर को देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि संजय लीला भंसाली ने किरदार के लुक और स्क्रीन प्रेजेंस पर खास ध्यान दिया है। फिल्म के पोस्टर में भव्यता और बारीकी दोनों दिखाई दे रही हैं। यही वजह है कि फिल्म की कहानी और रणबीर के किरदार को लेकर दर्शकों की दिलचस्पी और बढ़ गई है।
Ishq bhi. Jung bhi.
Sanjay Leela Bhansali's Love & War on 21st January 2027 ❤️
See you at the movies! 🎬#LoveAndWar@saregamaglobal #RanbirKapoor @vickykaushal09 @aliaa08 #PrernaSingh pic.twitter.com/flvDWP5j8D
— BhansaliProductions (@bhansali_produc) September 24, 2026
रणबीर के दूसरे पोस्टर के साथ सामने आया BGM भी विजुअल्स के साथ फिट बैठता नजर आ रहा है। भंसाली अपनी फिल्मों में संगीत को खास जगह देने के लिए जाने जाते हैं और इस बार भी पोस्टर के साथ म्यूजिक ने माहौल बनाने का काम किया है। फिल्म में रोमांस और ड्रामा का अंदाज देखने के लिए दर्शक काफी समय से इंतजार कर रहे हैं। रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल की मौजूदगी ने इस इंतजार को और खास बना दिया है।
ये भी पढ़ें- अब जल्द बजेगी शादी की शहनाई? इम्तियाज अली की बेटी इदा ने कृष अग्रवाल से की सगाई, जानें कौन हैं होने वाले दामाद
संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म 21 जनवरी 2027 को दुनियाभर में रिलीज होने के लिए तैयार है। इसे हिंदी के साथ तमिल और तेलुगु भाषा में भी रिलीज किया जाएगा। दूसरा पोस्टर सामने आने के बाद अब नजर फिल्म के अगले अपडेट पर है।
Location : Mumbai
Published : 24 September 2026, 3:18 PM IST