हिंदी
चीनी पत्रकारों और सीक्रेट सर्विस के बीच झड़प (Img: X)
New Delhi: वाइट हाउस के बाहर अमेरिकी सीक्रेट सर्विस और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के पत्रकारों के बीच तीखी झड़प हुई। यह विवाद रिपोर्टिंग की जगह और कड़े सुरक्षा प्रोटोकॉल को लेकर हुआ, जो देखते ही देखते धक्का-मुक्की में बदल गया। एक तरफ जहां ट्रंप और शी जिनपिंग ऐतिहासिक शिखर सम्मेलन में द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा कर रहे थे, वहीं बाहर घटी इस हाई-वोल्टेज घटना ने दुनिया का ध्यान खींच लिया।
घटना उस समय की है जब चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग अपने आधिकारिक दौरे के तहत वाइट हाउस पहुंचने वाले थे। उनकी कवरेज के लिए चीन से आए आधिकारिक पत्रकारों और कैमरामैन का एक बड़ा दल वाइट हाउस के साउथ लॉन पर मौजूद था। रिपोर्टिंग और कैमरा सेटअप लगाने की सही जगह (प्रेस लोकेशन) को लेकर अचानक चीनी पत्रकारों, वाइट हाउस के स्टाफ फोटोग्राफर और अमेरिकी सुरक्षा एजेंसी यानी 'सीक्रेट सर्विस' (Secret Service) के अधिकारियों के बीच विवाद शुरू हो गया।
ये भी पढ़ें: White House Firing: ट्रप की सुरक्षा में फिर सेंध, व्हाइट हाउस के पास गोलीबारी, हमलावर की मौत
वाइट हाउस में सुरक्षा के कड़े इंतजाम होते हैं और किसी भी विदेशी राष्ट्राध्यक्ष के आने पर मीडिया के लिए स्थान पहले से ही तय किए जाते हैं। लेकिन इस बार जगह बेहद सीमित होने और कवरेज की होड़ के कारण स्थिति अनियंत्रित हो गई। अमेरिकी सीक्रेट सर्विस के जवानों ने जब सुरक्षा कारणों से चीनी पत्रकारों को उनके वर्तमान स्थान से हटने या नियमों का पालन करने के लिए कहा, तो चीनी पत्रकारों ने पीछे हटने से साफ मना कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों में अंग्रेजी और चीनी भाषा में जोरदार चिल्ला-चिल्ली होने लगी और माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया।
शी चिनफिंग के व्हाइट हाउस पहुंचने से पहले चीनी पत्रकारों और अमेरिकी सुरक्षा अधिकारियों में तनातनी
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निमंत्रण पर चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के व्हाइट हाउस पहुंचने से पहले वहां उस समय अफरातफरी की स्थिति बन गई, जब चीनी मीडिया दल के सदस्यों और… https://t.co/I1xWC66l82 pic.twitter.com/vFoWzGEn9M
— Vishal Singh🇮🇳 (@vishalpcbvisha1) September 24, 2026
सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो फुटेज और वहां मौजूद अन्य पत्रकारों के अनुसार, यह बहस केवल मौखिक नहीं रही। कुछ जगहों पर सीक्रेट सर्विस के एजेंटों और चीनी मीडिया कर्मियों के बीच धक्का-मुक्की भी देखने को मिली। एक एजेंट को चीनी कैमरामैन को शारीरिक रूप से पीछे धकेलते और नियमों का पालन करने की हिदायत देते हुए देखा गया। हालांकि, वाइट हाउस की ओर से सूझबूझ दिखाते हुए स्थिति को काबू में किया गया ताकि मुख्य स्वागत समारोह में किसी तरह का व्यवधान न पड़े।
— Sanjay Yadav (@sanjayyadavij) September 24, 2026
ये भी पढ़ें: अमेरिकी कर्मचारियों की जगह विदेशी नहीं ले सकते, H-1B वीजा पर वेंस का बड़ा ऐलान, अब लगेगा करीब एक करोड़ का खर्च!
गौरतलब है कि चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग एक दशक से भी अधिक समय के बाद अमेरिका के आधिकारिक दौरे पर आए हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप ने उनके लिए एक भव्य स्टेट डिनर की मेजबानी की है, जिसमें एलन मस्क, टिम कुक और सैम ऑल्टमैन जैसे दिग्गज टेक उद्योगपति भी शामिल हुए हैं। इस बेहद संवेदनशील और हाई-प्रोफाइल समिट के दौरान दोनों देशों के बीच व्यापार, तकनीक, ताइवान और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे गंभीर वैश्विक मुद्दों पर बातचीत होनी तय है। ऐसे में बाहर हुई इस झड़प ने इस बड़े कूटनीतिक आयोजन के पीछे के कड़े सुरक्षा दबाव को उजागर कर दिया है।
Location : New Delhi
Published : 25 September 2026, 12:05 PM IST
Topics : Donald Trump US China relations 2026 Viral White House video White House Dispute Xi Jinping